24.5 C
Ratlām
Friday, June 27, 2025

BREAKING : ट्रक ने रेलवे फाटक तोड़ते हुए बाइक सवारों को रौंदा, महिला व पुरुष की मौत

रतलाम/बामनिया।
गुरुवार सुबह झाबुआ जिले के बामनिया में दर्दनाक हादसा हो गया। कोटा स्टोन से भरे एक ट्रक ने रेलवे फाटक तोड़ते हुए बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में एक महिला व एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया।

IMG 20221124 093453

हादसा उस समय हुआ जब रेलवे फाटक (समपार) बंद था। सुबह 9 बजे के करीब रतलाम रेल मंडल कन्ट्रोल रूम से लगातार तीन सायरन बजा। हर कोई यह जानने की कोशिश में लग गया कोई बड़ी रेल दुर्घटना हुई। बामनिया में हुए इस हादसे के कारण सड़क मार्ग और रेल मार्ग पर यातायात ठप हैं। हादसे से के बाद वाहन चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में करवड के एक व्यापारी भी गंभीर घायल हो गया। पुलिस व स्थानीय रेलवे का राहत दल मौके पर पहुंचा है। गंभीर घायल को इलाज के लिए ले जाया गया है। बता दें कि बामनियाके रेलवे क्रॉसिंग के लिए अंडर ब्रिज बनाने की मांग वर्षों से की जा रही है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस घटना को लेकर अभी आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है।
ज्यादा वाहन नहीं थे वरना हादसा बड़ा होता
बताया जाता है कि हादसे की समय फाटक पर ज्यादा वाहन नहीं थे। उस समय ट्रेक से कोई ट्रेन या मालगाड़ी नहीं गुजर रही थीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

https://www.kamakshiweb.com/
KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page