जिला स्तरीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता : साइंस कॉलेज रहा विजेता, चयनित खिलाड़ी संभागीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
श्री अरिहंत कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट रतलाम द्वारा मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम एवं श्री अरिहंत कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय विजय रहा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


पहले खेलते हुए शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय ने 130 रन का लक्ष्य रखा जवाब में अरिहंत कॉलेज की टीम 105 रन ही बना पाई। विजेता टीम की तरफ से विकास शर्मा ने 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली एवं कुणाल सिंह राठौर ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 4 विकेट लिए। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुज शर्मा एवं प्रतियोगिता का संचालन कर रहे अरिहंत कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी अजय मालाकार उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वायके मिश्र, क्रिकेट प्रभारी सहायक प्राध्यापक हितेश सांखला एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ रुपेन्द्र फरस्वाण ने बधाई दी। सभी चयनित खिलाड़ी दिनांक 28 दिसंबर से मंदसौर में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!