24 C
Ratlām

कलेक्टर की दो टूक : आखिर किसे कहा कर दूंगा नेस्तनाबूद, पढ़े विस्तृत खबर

  • – हिस्ट्रीशीटर शेरानी को कलेक्टर की नसीहत

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी मंगलवार को जनसुनवाई के बाद फिर सुर्खियों में है। जनसुनवाई में गुंडे के खिलाफ शिकायत पर अमले के साथ हिस्ट्रीशीटर अज्जू शेरानी के पास पहुंचे। यहां पर हिस्ट्रीशीटर शेरानी को कलेक्टर ने कहा कि किसी की तरफ आंख उठाकर भी देखी तो नेस्तनाबूद कर दूंगा। कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा शिकायतकर्ता के साथ मौके पर पहुंचना और गुंडे शेरानी को सख्त शब्दों में कार्रवाई की चेतावनी का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

स्टेशन रोड थाना अंतर्गत हिस्ट्रीशीटर अज्जू शेरानी के खिलाफ कलेक्टर सूर्यवंशी को पिछले दिनों से भूमि पर अवैध कब्जा कर मालिकों को धमकाने की शिकायत मिल रही थी। मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत दोबारा पहुंचने पर कलेक्टर शिकायतकर्ता को लेकर सीधे मिडटाउन पहुंचे। यहां पर हिस्ट्रीशीटर शेरानी को कलेक्टर सूर्यवंशी ने समीप बुलाया। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर उल्टा शिकायतकर्ताओं पर अपनी भूमि को कब्जे में करने का आरोप लगाने लगा। इस दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी को गुस्सा आया और गुंडे को कहा कि दो मिनट में गुंडागर्दी निकाल दूंगा। लोगों को डराना और धमकाना बंद नहीं किया तो सारी गुंडागर्दी भूला दूंगा। कलेक्टर सूर्यवंशी के तीखे तेवर भांपकर अमला भी अलर्ट हो गया। इसके बाद मौके से  हिस्ट्रीशीटर शेरानी को पुलिस सीधे स्टेशन रोड थाने ले गई।

जनवरी में हटाया अवैध कब्जा, मार्च में लगाई रासुका
हिस्ट्रीशीटर गुंडे अज्जू शेरानी पर कई मामले दर्ज है।  तत्कालीन कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम व एसपी गौरव तिवारी ने अवैध कब्जों को लेकर मुहिम चलाई थी। जनवरी-2022 में खाचरौद रोड स्थित हिस्ट्रीशीटर अज्जू शेरानी के अवैध निर्माणधीन बंगले पर जेसीबी चलवाकर कब्जा हटाया था। इसके बाद मार्च 2022 में तत्कालीन कलेक्टर पुरूषोत्तम ने रासुका की कार्रवाई भी की थी।
डरा धमका रहा था भूमि स्वामियों को
गुंडा अज्जू शेरानी भूमि मालिकों को डरा-धमकाकर उन्हें निर्माण नहीं करने दे रहा था। भूमि स्वामियों की शिकायत के बाद मौके पर गुंडे को नसीहत देकर कब्ज़ा छुड़ाया है। आपराधिक प्रवर्ति के ऐसे गुंडों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। – नरेंद्र सूर्यवंशी, कलेक्टर – रतलाम


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!