रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मांगों को लेकर लामबंद आग्नवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा एवं उषा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी है। प्रदर्शन के 14वें दिन विभिन्न ट्रेड यूनियन ने मौके पर पहुंच समर्थन दिया। इस दौरान ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने महिला कर्मियों की मांगों को सही भी ठहराया।
गुलाब चक्कर स्थित प्रदर्शन स्थल पर हड़ताल में शामिल महिलाकर्मी और समर्थन देने वाली संस्थाओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभी ने शोक नही मजबूरी है, ये हड़ताल जरूरी है। न्यूनतम वेतन देना होगा। आवाज दो हम एक हैं। जैसे नारों से परिषर गूंजा दिया। धरना स्थल पर संबोधित कर कामरेड आईएल पुरोहित ने कहा कि वर्तमान स्थिति सरकार की दमनकारी नीतियों की हैं। इसके खिलाफ आवाज बुलंद कर ही हम अपने संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रख सकते हैं। 10 सूत्रीय मांगो को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि महंगाई के इस दौर में न्यूनतम वेतन देना अन्याय है। सभा को सीटू अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, आयकर महासंघ के शांतिलाल शर्मा, कीर्ति शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विनोद कोठारी, रसीद खान, राकेश मालवीय भी विशेष रूप से उपस्थित थे। सभा का संचालन कामरेड कृष्णा सोनगरा ने किया। आभार ललिता घोसर ने माना।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


