– जिला औषधि संघ अध्यक्ष छजलानी ने कार्यक्रम को किया संबोधित
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
फेडरेशन ऑफ मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटिव यूनियन ऑफ इंडिया हीरक जयंती वर्ष पर देश में श्रृंखलाबद्ध तरीके से जत्था निकाल रहा है। इसी कड़ी में जत्था विभिन्न जिले से होते हुए रतलाम पहुंचा। इसका स्वागत कर यूनिट कार्यालय में कार्यक्रम अयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला औषधि संघ अध्यक्ष जय छजलानी थे।
मुख्य अतिथि छजलानी ने संबोधित कर कहा कि एमआर यूनियन द्वारा कई वर्षों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं। सामूहिक संघर्ष कर संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रखने होंगे। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में न्यूनतम वेतन, दवाई शून्य जीएसएसटी, जीवनरक्षक दवाओं के मूल्य नियंत्रित करने में केंद्र सरकार विफल रही है। इसी कारण दवा उद्योग मनमानी कर कीमतों में बेताहाशा वृद्धि कर आमजनता को लूट रही है। सभा के पश्चात एक वाहन रैली निकाली गई। रैली पावर हाउस से जीपीओ रोड, हॉस्पिटल रोड, दवा बाजार, दो बत्ती होते हुए एलआईसी आफिस पर सम्पन्न हुई। यहां पर रैली का स्वागत कॉमरेड प्रियेश शर्मा आदि ने किया। रैली के दौरान दवा के दाम कम करो…, दवा पर शून्य प्रतिशत जीएसटी लागू करो…, जैसे नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान था। इस अवसर पर अभिषेक जैन, रसीद खान, संजय व्यास, निखिल मिश्रा, अविनाश पोरवाल, आनंद गरवाल सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन के साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन किशोर कुमार ने किया। आभार सचिन तिवारी ने माना।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


