27.5 C
Ratlām

MP ELECTION-2023 : रतलाम के जावरा में त्रिकोणीय मुकाबले में कांटे की टक्कर, प्रत्याशी जीवन सिंह को बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं का समर्थन

– जीवन सिंह ने सभा में कहा नहीं करेंगे धर्म जाति की राजनीति, बॉर्डर पर होने वाली अवैध वसूली होगी बंद

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की जावरा विधानसभा में कांटे की टक्कर है। त्रिकोणीय मुकाबले में सभी प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर को बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं का निरंतर समर्थन मिल रहा है। बच्चे जनसंपर्क में आगे-आगे मुखोटा लगाकर आकर्षण का केंद्र बने हैं, वहीं क्षेत्र की महिलाएं दिपोत्सव के दौरान रंगोली के माध्यम से शुभकामनाएं दे रही हैं। निर्दलीय प्रत्याशी शेरपुर ने चौपाल के दौरान कहा कि वह धर्म जाति की राजनीति नहीं कर सिर्फ क्षेत्र का विकास करेंगे।

IMG 20231111 115041

जावरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर ने एक दर्जन से अधिक गांव में जनसंपर्क कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जगह-जगह आयोजित सभा में जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि मैं राजनीति सत्ता के लिए कभी नहीं करुंगा, हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। ऐसे में अब आप सब आने वाले समय में इस विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए ऑटो रिक्शा पर वोट दें, जिससे विधानसभा का विकास हो सके। जनसंपर्क के दौरान गांव सरसोदा व अन्य गांवों में घर के बाहर ऑटो रिक्शा की रंगोली बनी हुई भी दिखाई दी जिसमें जीवन सिंह विजय भव: भी लिखा हुआ था।

महिलाओं में दिखा उत्साह
जनसंपर्क के दौरान शेरपुर को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गांवों में भीड़ उमड रही है। महिलाएं आरती उतार कर शॉल और श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद दे रही हैं। जीवन सिंह जनसंपर्क के दौरान सबसे पहले ग्राम दाहखेड़ा में पहुंचे। जहां पर सैकड़ों ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और अधिक से अधिक संख्या में वोट दिलाने का भरोसा दिलाया।

भाजपा छोड़ प्रत्याशी जीवन सिंह को समर्थन
भाजपा के पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तुकार हाजी, पूर्व पार्षद मुस्ताक भाई व पूर्व पार्षद एवं नगर मंत्री अन्नू मलिक ने भाजपा छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी जीवन सिंह शेरपुर का समर्थन किया। तुकार हाजी चौपाल को सम्बोधित कर ते हूए बोले की मेरी आप सब से एक ही गुजारीस है आने वाली 17 तारीख को ऑटो रिक्शा पर बटन दबाकर जीवन सिंह को विजय बनाना है। आप सबको सदन तक पहुंचाना है और क्षेत्र का विकास करवाना है। जो राजनितिक पार्टी या आज तक नहीं कर पाई वह काम जीवन सिंह कर के बताएंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!