रतलाम के सैलाना में हादसा : दुर्घटना में युवक की मौत, मतदान के लिए आया था राजस्थान से घर 

रतलाम के सैलाना में हादसा : दुर्घटना में युवक की मौत, मतदान के लिए आया था राजस्थान से घर 

Advertisements
Advertisements

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के ग्राम मऊड़ीपाड़ा-सकरावदा मार्ग पर हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक राजस्थान में रहकर मजदूरी का काम करता था और 13 मई-2024 को मतदान करने अपने गांव आया था। हादसा गुरुवार देर शाम 7.30 बजे हुआ है। युवक का शुक्रवार सुबह सैलाना में पोस्टमार्टम हुआ है। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रारंभिक जांच के अनुसार ग्राम रामगढ़ निवासी राकेश (23) पिता भंवरलाल मुनिया अपनी बाइक पर सकरावदा से सामान लेकर घर जा रहा था। गुरुवार देर शाम मऊड़ीपाड़ा-सकरावदा मार्ग पर सामने आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने सैलाना पुलिस व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. जितेंद्र रायकवार ने परीक्षण के पश्चात युवक को मृत घोषित किया। सैलाना थाना के एएसआई शिवजी यादव के अनुसार अज्ञात ट्रैक्टर की तलाश जारी है। ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

तीन वर्ष पूर्व हुआ था विवाह

परिजनों के अनुसार युवक राकेश राजस्थान के निम्बाहेड़ा में मजदूरी करता था। अभी हाल ही में लोकसभा चुनाव में मतदान करने अपने गांव रामगढ़ आया था। राकेश की वर्ष 2020 में सेमलखेड़ा निवासी प्रेमलता से विवाह हुआ था। मृतक के दो बेटे है। जिसमे बड़े बेटे की उम्र 2 वर्ष एंव छोटे की 6 माह है। घर की आजीविका चलाने वाला राकेश एकलोता था।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!