निमंत्रण हाइट्स बिल्डर्स का एक और कारनामा : कॉलोनाइजर सहित 7 लोगों पर राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर का गंभीर आरोप, कलेक्टर से शिकायत

निमंत्रण हाइट्स बिल्डर्स का एक और कारनामा : कॉलोनाइजर सहित 7 लोगों पर राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर का गंभीर आरोप, कलेक्टर से शिकायत

Advertisements
Advertisements

– जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन, बेखौफ कॉलोनाइजर कर रहा कॉलोनी निर्माण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। डेढ़ बीघा सरकारी जमीन हड़पकर अवैध बगीचा निर्माण की शिकायत में घिरे प्रसिद्ध निमंत्रण हाइट्स बिल्डर्स की मुसीबत कम नहीं हो रही है। निमंत्रण हाइट्स बिल्डर्स के कॉलोनाइजर के खिलाफ अब नए मामले की रतलाम जिला प्रशासन को शिकायत हुई है। शिकायतकर्ता ने निमंत्रण हाइट्स बिल्डर्स के कॉलोनाइजर अनिल पिता हीरालाल पीपाड़ा सहित 7 अन्य के खिलाफ नामजद शिकायत कर राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर का गंभीर आरोप लगाया है। रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम को लिखित शिकायत में बताया है कि उनके स्वामित्व की भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में हेर-फेर कर जालसाजी हुई है और प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन के बाद भी आवासीय कॉलोनी विकास कार्य की नियम विपरित अनुमतियां जारी की गई है। उक्त समस्त विभागों की अनुमतियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करवाकर कार्य रूकवाया जाए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम के राजीव नगर निवासी हरीश पिता नंदराम ने शिकायत में बताया कि उनके दादाजी मंगला पिता रूग्गाजी के नाम रतलाम के ग्राम राजगढ़ में कुल 27 बीघा कृषि भूमि रही है। उक्त भूमि के सर्वे नंबर 18/1 को गलत तरीके से राजस्व रिकॉर्ड में दर्शाकर आधार बनाया और उस जमीन को निमंत्रण हाइट्स बिल्डर्स के कॉलोनाइजर अनिल पिता हीरालाल पीपाड़ा के नाम विक्रय कर दी गई। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को तब मिली जब उसके द्वारा राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपि निकाली गई। जिला प्रशासन के राजस्व विभाग में जिम्मेदारों की मिलीभगत से रिकॉर्ड में हेरफेर करने का मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। हरीश के अनुसार उसके स्वामित्व की करीब पौने पांच बीघा जमीन को जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से आवासीय कॉलोनी के रूप में विकसति करते हुए भूूमि का नियम विरुद्ध व्यपर्वतन भी करवा लिया गया। खास बात यह है कि उक्त व्यपर्वतन की कार्रवाई उस समय हुई जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता हरीश ने निमंत्रण हाइट्स बिल्डर्स के कॉलोनाइजर सहित 7 अन्य के खिलाफ नामजद शिकायत की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री को हुई शिकायत की जांच शुरू

निमंत्रण हाइट्स बिल्डर्स पर कॉलोनियों में सरकारी जमीन पर अवैध बगीचा निर्माण और बगीचे के सामने भूखंड़ों को अधिक दामों पर विक्रय कर लाभ अर्जित करने के आरोप भी लग चुके हैं। मामले में शिकायत भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वल्लभ भवन कार्यालय पहुंची थी। शिकायतकर्ता के अनुसार निमंत्रण हाइट्स बिल्डर्स ने 32 हजार स्क्वेयर फीट सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बगीचे का निर्माण किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से उक्त शिकायत कार्रवाई के लिए रतलाम जिला प्रशासन कार्यालय पहुंच चुकी है और मामले में जांच शुरू हो गई है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!