26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

नियुक्ति : भाजपा खेल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुज शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी घोषित की है। कार्यकारिणी का गठन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप की सहमति से किया गया है।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि खेल प्रकोष्ठ में जिला सहसंयोजक के रूप में हार्दिक कुरवारा, शुभम राणावत, नितिन राठौड़, सौरभ शर्मा, शक्ति सिंह, विजय शर्मा, प्रवीण जाट, रवि शर्मा, कार्तिक एवं अंकित कटारिया मनोनित किए गए है। देवराज यादव को मीडिया प्रभारी, प्रदीप राव को सह मीडिया प्रभारी, लखन वोहरा को सोशल मीडिया प्रभारी एवं प्रवेश परमार को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network