बदमाशों के अवैध अड्डे पर प्रहार शुरू : दोहरे हत्याकांड में शामिल आरोपी का ऑफिस ढहाया

बदमाशों के अवैध अड्डे पर प्रहार शुरू : दोहरे हत्याकांड में शामिल आरोपी का ऑफिस ढहाया

Advertisements
Advertisements

– बदमाशों को राजनीति सरंक्षण के चलते जारी थी यहां से दो वर्षों से अवैध गतिविधियां

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के फोरलेन स्थित कांडरवासा फंटा पर नौ दिन पूर्व हत्या कर फेंकी दो युवकों की लाश को एक्सीडेंट बताने वाले शातिर बदमाशों के अड्डों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। दोहरे हत्याकांड में शामिल आजाद ग्रुप का बदमाश राहुल जाट के पिपलौदा मार्ग पर अवैध रूप से कब्जे पर निर्माण ऑफिस पर शनिवार को जिला प्रशासन की जेसीबी चल गई। दोहरे हत्याकांड में शामिल 21 आरोपियों में अब तक पुलिस सिर्फ 7 आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240330 WA0135

अन्य आरोपियों के अवैध निर्माण की नपती गुरुवार देर रात हो चुकी है। शनिवार को अचानक कार्रवाई ने आम मानस की चर्चा की अटकलों पर विराम लगा दिया है। गिरफ्तार और फरार आरोपियों को राजनीति संरक्षण के चलते अटकले लगाई जा रहीं थी की उनके अवैध निर्माण को नहीं ढ़हाया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आजाद ग्रुप के बदमाश राहुल जाट ने दो साल पहले अपने राजनीति पहुंच के दम पर पिपलौदा मार्ग पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया था। राजनीति वृहदहस्त के चलते गरीबों के आशियाने उजाड़ने वाला प्रशासन बदमाश राहुल जाट द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पाया था। बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में पुलिस की विफलता के बाद मीडिया में मामला उछलने के बाद कलेक्टर के आदेश पर शनिवार को स्थानीय प्रशासन ने कुछ मिनटों में आतंक के अवैध कब्जे को नेस्तनाबूद कर दिया। बताया जा रहा है कि अवैध कब्जे के लिए प्रशासन के 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद बदमाश राहुल जाट के परिचितों ने देर रात ऑफिस का कीमती सामान खाली कर दिया था। सुबह भी ऑफिस को हटाने के लिए निजी मजदूर लगे थे किंतु प्रशासन के अमले के आने के बाद उसे छोड़कर अलग हट गए थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम मनीष कुमार जैन, एसडीओपी नीलम बघेल, थाना प्रभारी अयूब खान, सैलाना नगर परिषद सीएमओ अनिल कुमार जोशी अमले के साथ उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!