


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में सराफा व्यापारी के घर फायरिंग की साजिश में 6 आरोपी शामिल निकले है। व्यापारी ने सरवन थाने में जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी उसी ने रुपयों की वसूली व दबाव बनाने के लिए बजरंग दल (Bajrang Dal) के पूर्व विभाग संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा को सुपारी दी। इसके बाद विनोद ने अपने साथियों से फायरिंग कराई थी। बता दें कि बजरंग दल (Bajrang Dal) के पूर्व विभाग संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा लंबे समय से संगठन की आड़ में अवैध कार्यों में लिप्त था। उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
Ratlam पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो मुख्य आरोपी समेत साजिश में शामिल कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बजरंग दल (Bajrang Dal) का पूर्व विभाग संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा अभी फरार है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
रतलाम SP ने किया मामले का खुलासा
रतलाम (Ratlam) एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार रात मामले का खुलासा किया। एसपी कुमार ने बताया पूरा विवाद शेयर मार्केट में रुपयों के लेनदेन के विवाद में साजिश रची गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फायरिंग करने वाले आरोपियों व साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
बाइक सवारों ने की थी फायरिंग

बता दें कि शुक्रवार दोपहर Ratlam डीडी नगर थाना अंतर्गत सैफी नगर में सराफा व्यापारी कमल सोनी के घर पर बाइक सवार चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। बदमाश मुहं पर कपड़ा बांध कर आए थे। घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों व सराफा व्यापारी द्वारा बताए गए नामों के आधार पर जांच की।
बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक ने कराई फायरिंग
रतलाम (Ratlam) एसपी अमित कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई। उन्होंने स्वीकार किया कि विनोद शर्मा उर्फ विनू शर्मा के कहने पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि सराफा व्यापारी के बेटे दिव्यांश का सरवन निवासी आदित्य सोमानी के साथ शेयर मार्केट/एमसीएक्स से जुड़े पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में पूर्व में शिकायत की गई थी। गुरुवार को सरवन थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। कथित रूप से आरोपी आदित्य द्वारा रुपयों की वसूली व दबाव बनाने के लिए विनोद उर्फ विनू शर्मा को सुपारी दी गई। इसके बाद विनू शर्मा ने अपने साथियों के माध्यम से फायरिंग कराई।
पुलिस को देख भागे बदमाश, टूटे पैर

फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी विनीत उर्फ चुचु (25)पिता महेंद्रसिंह बड़गोतिया निवासी रिटायर्ड कॉलोनी लक्ष्मणपुरा व भोला (29) पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी पैलेस रोड दोनों रतलाम के ईसरथूनी में होने की जानकारी मिली। दोपहर करीब 3 बजे पुलिस क्षेत्र में पहुंची। यह दोनों अपने सामान के साथ एक झोपड़ी के पास छिपे थे। वहां पर एक कार भी खड़ी थी, जिससे यह रतलाम (Ratlam) से बाहर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ने की कोशिश की। पुलिस से बचने के लिए इन्होंने दौड़ लगाई। इस दौरान बीच में एक नाला कूदने के दौरान दोनों के पैर फैक्चर हो गए। पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। मेडिकल कॉलेज लेकर गए। इनके पैरों में पट्टे चढ़ाए।
वारदात में शामिल यह आरोपी भी गिरफ्तार
साजिश में शामिल अजय उर्फ गट्टू (24)पिता हरिराम चौहान निवासी आनंद कॉलोनी, रविन्द्र (32) पिता मिथलेश राजन निवासी रेल नगर व कन्हैया नायक (43) पिता हीरालाल को गिरफ्तार किया। विनोद उर्फ विनू शर्मा व अन्य फरार है। इनकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल व एक कार भी जप्त की है।
रतलाम (Ratlam) एसपी अमित कुमार ने वंदेमातरम् NEWS को बताया कि इस पूरे षड़यंत्र में फरार शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पिस्टल कहां से लेकर आए थे और पर्दे के पीछे कौन-कौन दहशतगर्द शामिल हैं, इसकी भी प्रमुखता से जांच करवाई जा रही है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


