रतलाम में भारत माता की मूर्ति खंडित : गुलाब चक्कर संग्रहालय में रखी मूर्ति दो टुकड़ों में मिली, FIR दर्ज

रतलाम में भारत माता की मूर्ति खंडित : गुलाब चक्कर संग्रहालय में रखी मूर्ति दो टुकड़ों में मिली, FIR दर्ज

Advertisements
Advertisements

– हिंदू संगठन ने जताई नाराजगी, जिला और पुलिस प्रशासन आया हरकत में

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिला मुख्यालय के पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर संग्रहालय में रखी भारत माता की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। हिंदू संगठन ने विरोध जताया है, सूचना पर जिला और पुलिस प्रशासन हरकत में आया। शहर एसडीएम अनिल भाना, प्रभारी सीएसपी अभिलाष भलावी (एसडीओपी), स्टेशन रोड थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा पहुंचे। हिंदू संगठन की ओर से शिकायत पर रतलाम रेलवे स्टेशन रोड ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें कि गुलाब चक्कर स्थित पुरातत्व संग्रहालय में वर्तमान में रिनोवेशन का काम किया जा रहा है। यहां रखी भारत माता की प्रतिमा गुरुवार को दो टुकड़ों में पाई गई थी। जानकारी मिलते ही संग्रहालय पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी और सदस्य एकत्र होने लगे थे। हिंदू संगठनों ने जमकर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की। कार्रवाई का आश्वासन दिया। रतलाम के स्टेशन रोड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV कैमरे भी देखे जा रहे हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ग्वालियरी की शिकायत पर एफआईआर 

स्टेशन रोड पुलिस थाने ने हिंदू जागरण मंच के कमलेश पिता सुखलाल ग्वालियरी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिपोर्ट कर्ता कमलेश ने बताया श्रीराम सेना के अध्यक्ष भूपेंद्र निनामा निवासी बिरियाखेड़ी रतलाम द्वारा जनसहयोग से वर्ष 2018 से तलवाड़ा (राजस्थान) से मूर्ति खरीद कर लाए थे, जो गुलाब चक्कर के पुरातत्व संग्रहालय में स्थापित की गई थी। किसी असामाजिक तत्व ने उक्त हरकत को अंजाम देकर राष्ट्र भावना को आहत पहुंचाई है। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!