सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। आने वाले दिनों में सैलाना स्वास्थ्य केंद्र 50 बेड वाला अस्पताल हो जाएगा। इसकी प्रशासकीय स्वीकृति हो चुकी है। अस्पताल परिसर में नवीन भवन निर्माण की भूमि चयन करने के लिए भोपाल से सहायक यंत्री श्रेयांस जैन सैलाना में आए।

जैन ने एसडीएम मनीष कुमार जैन के साथ स्वास्थ्य केंद्र में पीछे के हिस्से की खाली पड़ी जमीन और परिसर के जर्जर भवनों के बारे में जानकारी ली। सर्वे कर इस्टीमेट बनाने की बात कही। इस दौरान श्रेयांस जैन ने वर्तमान में बन रहे भवन का निरीक्षण करते हुए कुछ खामियों को देख नाराजगी जाहिर की। बीएमओ को पत्र भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि जब तक कार्य सुचारू रूप से पूर्ण नहीं हो जाता इस भवन को हैंडओवर नहीं करें। इस दौरान प्रभारी मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीसी कोली, डॉ. जीतेंद्र रायकवार, डॉ. रमेश कटरा, बीईई कैलाश यादव, बीपीएम धनसिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


