रतलाम में BJP नेता हुए आग बबूला  : डेढ़ साल के बच्चे की कार से टक्कर में मौत के बाद महिला TI से बदतमीजी  

मासूम के दम तोड़ने के बाद हर शख्स स्तब्ध, भतीजे के खिलाफ चालानी कार्रवाई के विरोध में नेताजी ने जताया विरोध

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। अलकापुरी क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम ऋषिक तिवारी को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार 16 वर्षीय नाबालिग चला रहा था।हादसे के बाद शहर में नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस ने अभियान शुरू किया तो भाजपा के जिला महामंत्री निर्मल कटारिया पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए औद्योगिक थाना पहुं चे। वहां महिला थाना प्रभारी गायत्री सोनी से उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। जब टीआई ने कानून की बात की, तो नेताजी पर भड़क उठीं और कहा – “आपको बात करने की तमीज नहीं है।”

Advertisements
Advertisements
Advertisements

नाबालिग की लापरवाही ले गई मासूम की जान

घटना सोमवार सुबह 10:45 बजे रतलाम के अलकापुरी क्षेत्र की है। डेढ़ साल का ऋषिक तिवारी अपने घर में खेल रहा था और अचानक बाहर निकल गया। उसी दौरान शनि मंदिर की तरफ से आ रही कार (MP 43 ZK 9818) ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और बाद में उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि कार 16 वर्षीय नाबालिग उदयप्रताप राठौर चला रहा था। वह पिता से कार की चाबी लेकर राउंड पर निकल गया था। दुर्घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया और शहर में नाबालिग चालकों के खिलाफ अभियान शुरू किया। इसी अभियान के तहत जब पुलिस ने कार्रवाई की, तो भाजपा नेता निर्मल कटारिया भतीजे के चालान पर आपत्ति जताते हुए थाने पहुंचे और महिला थाना प्रभारी से तीखी बहस कर बैठे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

स्तब्ध करने वाली घटना के प्रमुख बिंदु

– मृतक ऋषिक जुड़वा भाइयों में से एक था।

– टक्कर से पहले वह दादी की गोद में था, पूजा की थाली रखने के दौरान नीचे उतारा गया।

– हादसे के बाद परिवार और मोहल्ले सहित पूरे रतलाम में शोक की लहर है।

– पुलिस ने नाबालिग चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

– भाजपा नेता द्वारा कार्रवाई में हस्तक्षेप को लेकर आलोचना हो रही है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!