चेन स्नैचिंग : भाजपा नेत्री का पति गिरफ्तार, लूट की आधी सोने की चेन सहित दोपहिया वाहन जब्त

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
राजस्व कॉलोनी में दिनदहाड़े वृद्ध महिला के गले से चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला भाजपा नेत्री का आरोपी पति पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोज साल्वी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी ज्योति साल्वी का पति है। पुलिस ने आरोपी के पास से वृद्ध महिला के गले से लूटी आधी सोने की चेन सहित वारदात में प्रयुक्त एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया है।
बुधवार को एसपी अभिषेक तिवारी ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। एसपी तिवारी ने बताया कि 8 फरवरी की सुबह करीब 11.30 बजे 74 वर्षीय कांता पति शांतिलाल जैन निवासी राजस्व कॉलोनी घर से काटजूनगर स्थित जैन मंदिर दर्शन करने जा रही थी। रास्ते में पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सुरेश जाट के पुराने घर के पास 40 वर्षीय आरोपी मनोज पिता बंशीलाल साल्वी निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी ने पीछे से दौड़कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात से करीब आधे घंटे तक उसने रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। सुराग मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज साल्वी के प्रियदर्शनी घर की तलाशी के दौरान लूट में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक एमपी-43 ईबी-5053 के अलावा आधी टूटी हुई सोने की चेन बरामद की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

टीम की सराहनीय भूमिका, 10 हजार का ईनाम

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में वृद्धा के साथ हुई चेन लूट की वारदात के बाद पुलिस ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम में शामिल कार्यवाहक उपनिरीक्षक अशोक दीक्षित, वायरलैस ब्रांच के कवलजीतसिंह मक्कड़, सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल चंदन, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक मनीष यादव, आरक्षक चंद्रशेखर, अनिल सोलंकी, अभिषेक पाठक एवं पवन मेहता की सराहनीय भूमिका रही। एसपी तिवारी ने टीम में शामिल सदस्यों को बेहतर कार्य के लिए 10 हजार रुपए ईनाम की घोषणा की है।

IMG 20220209 WA0023
जप्त सामग्री
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!