26.8 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा : 6 सितंबर को आएगी रतलाम, इसके पहले होगा शहर विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन

यात्रा को लेकर हुई बैठक, संभाग प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह और विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया मार्गदर्शन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा 6 सितंबर को जावरा विधानसभा क्षेत्र के माननखेड़ा से रतलाम जिले में आएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर यात्रा के  संभाग प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह और रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में यात्रा के लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई। इस यात्रा के पहले 3 सितंबर को रतलाम शहर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।

संभाग प्रभारी डॉ सिंह ने कहा कि इस बार प्रदेश में 5 क्षेत्रों से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। रतलाम में नीमच से आरंभ होने वाली यात्रा क्रमांक -4 प्रवेश करेगी। जिले में प्रवेश के साथ ही हर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का भव्य स्वागत होगा। यात्रा के मार्ग में स्वागत मंच, स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में एक बड़ी सभा के साथ  विभिन्न स्थानों पर रथ एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा। डॉ सिंह ने कार्यकर्ताओ से प्रदेश और रतलाम को पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त करने का आव्हान करते हुए जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़ने का आव्हान किया।

जिम्मेदारी तय की

विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि यात्रा के लिए पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। रतलाम में यात्रा का ऐतिहासिक प्रवास करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए यात्रा हेतु वाहन प्रमुख, प्रवास प्रमुख, स्वागत प्रमुख, मंच प्रमुख, होर्डिंग, बैनर प्रमुख, पोस्टर, वॉल पेटिंग प्रमुख आदि नियुक्त किए गए है, जिनके माध्यम से जन-जन तक यात्रा और सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होने यात्रा में युवा मोर्चा से विशेष सहभागिता करने का आव्हान किया। इस दौरान यात्रा कलस्टर प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, यात्रा जिला प्रमुख अशोक जैन लाला, विधानसभा प्रमुख मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत मंचासीन रहे। बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने किया।


विधानसभा सम्मेलन 3 सितंबर को

रतलाम शहर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 3 सितंबर को विधायक सभागृह में आयोजित होगा। इसमें क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा शामिल होंगे। विधायक चेतन्य काश्यप ने जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network