रतलाम में अंधेकत्ल का खुलासा : गैंगरेप के बाद महिला की हत्या कर फेंका था माही नदी में, दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम में अंधेकत्ल का खुलासा : गैंगरेप के बाद महिला की हत्या कर फेंका था माही नदीं में, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

– विधवा महिला को आरोपी लेकर गए थे वारदात से पहले शादी के लिए लडक़ा दिखाने  

रतलाम,वंदेमातरम् न्यूज। पखवाड़े भर पहले माही नदी की पुलिया के नीचे नदी में मिली 37 वर्षीय अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। मृतिका विधवा की हत्या से पहले दो आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। खास बात यह है कि दोनों आरोपी महिला को घर से बुलाकर उसे शादी कराने के लिए एक लडक़ा दिखाने लेकर गए थे। लडक़े के परिजनों द्वारा महिला की उम्र ज्यादा होने पर इंकार कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने लौटते समय रात्रि 10 बजे महिला को शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप कर हत्या की। सायबर सेल की मदद और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

एसपी राहुल कुमार लोढा ने मंगलवार को अंधेकत्ल का खुलासा किया। एसपी लोढ़ा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 12 जून-2024 को रावटी पुलिस को सूचना मिली थी कि माही नदी की पुलिया के नीचे एक महिला का शव दिखाई दे रहा है। मौके से पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो पता चला कि महिला के हाथ पैर कपड़े के गमछे से बान्धे गए थे और महिला को पूरी तरह निर्वस्त्र कर नदी में फेंका था। इस माममें में रावटी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी लोढा ने बताया कि महिला की शिनाख्त घटनास्थल से करीब बारह किलोमीटर दूर ग्राम वालारुण्डी निवासी के रुप में हुई। मृतिका की अठारह वर्षीय बेटी ने शव की शिनाख्त अपनी मां के रूप में की थी। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां 11 जून-2024 को रात के वक्त किसी व्यक्ति के साथ गई थी और फिर वापस नहीं लौटी। अंधेकत्ल को सुलझाने के लिए एसपी लोढा ने एएसपी राकेश कुमार खाखा और एसडीओपी नीलम बघेल को निर्देशित किया। जांच में जुटी एक विशेष पुलिस टीम ने मृतिका के मोबाइल नंबर को जांच में लिया। संदिग्ध सुरेश (22) पिता बारजी देवदा और विदेश (20) पिता मांगू डिण्डोर दोनों निवासी ग्राम गुन्दीनाका मानपुरा (थाना बाजना) जब अपने-अपने घरों पर नहीं मिले तो पुलिस को शंका गहराई और उनकी तलाश शुरू की। दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में आरोपियों ने महिला से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर शव को माही नदी में फेंकना कबूला। मृतिका विधवा के पांच बच्चे थे और वह दोबारा शादी करना चाहती थी। दोनो आरोपी और मृतका मजदूरी करते थे और मजदूरी के लिए रतलाम आते थे। इसी दौरान उनकी पहचान हुई थी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आरोपियों से महिला ने जताई थी विवाह की इच्छा

रतलाम में मजदूरी के दौरान आरोपियों और महिला के बीच बातचीत शुरू हुई थी। मृतिका ने दोबारा विवाह करने की आरोपियों से इच्छा भी जताई थी। इस दौरान आरोपियों ने एक परिचित युवक से विधवा की शादी कराने की पेशकश की थी। वारदात वाले दिन दोनों आरोपी विधवा महिला को घर से बुलाकर उसे ग्राम गुन्दीनाका निवासी एक युवक के घर पर शादी की बात कराने ले गए थे। जांच में सामने आया था कि महिला को देखने के बाद युवक के परिवार वालों ने मृतिका महिला और युवक की आयु में अंतर होने पर महिला से शादी के लिए मना कर दिया था। इसके बाद दोनों आरोपी महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर वापस लौटने के दौरान पहले उसे शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप कर झगड़ा होने के दौरान हत्या कर दी थी। महिला की हत्या के बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बान्ध कर उसे नदी में फेंक दिया था। एसपी लोढा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मृतिका का मोबाइल, कपड़े और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!