रतलाम में रक्तदान शिविर : वीर की स्मृति में 87 यूनिट रक्त संग्रहीत, रक्तदाताओं ने दी सच्ची श्रद्धांजलि

रतलाम में रक्तदान शिविर : वीर की स्मृति में 87 यूनिट रक्त संग्रहीत, रक्तदाताओं ने दी सच्ची श्रद्धांजलि

– मिडटाउन नवयुवक मंडल के आह्वान पर पहुंचे रक्तदाता

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम शहर में एक परिवार ने अपने मासूम बच्चे वीर की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज को प्रेरणा दी है। मंगलवार को परिवार के आह्वान पर मिडटाउन नवयुवक मंडल के माध्यम से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। मंडल के सदस्यों के आह्वान पर 87 रक्तदाताओं ने पहुंचकर रक्तदान कर वीर को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर उन्हें सम्मानित भी किया।

IMG 20250115 WA0008

उत्साह से पहुंचे रक्तदाताओं ने चर्चा में बताया कि रक्तदान जीवन के अन्य दानों में से सबसे बड़ा है। इससे बीमार व्यक्ति की सेवा के साथ उनका जीवन बचाया जा सकता है। इसी कड़ी में वीर मीणा की स्मृति में मंगलवारप को रक्तदान शिविर में जरूरतमंद मरीजो के लिए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने 87 यूनिट रक्त संग्रहीत किया। मिडटाउन नवयुवक मंडल द्वारा वीर मीणा की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया था। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया गया। इस दौरान मिड टाउन कॉलोनी समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मीणा, सेवानिवृत्त डीएसपी भूपेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त सीटीआई कैलाश शर्मा सहित मंडल के महेश शर्मा, रवि मीणा, अनुज शर्मा, आयुष पांडेय, दीपेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!