Brazen criminals in Ratlam : सराफा व्यापारी के घर पर फायरिंग, बजरंग दल के पूर्व संयोजक पर आरोप

- 15 दिन में तीन बार धमकी देने के बाद बदमाशों ने की वारदात

Brazen criminals in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर सवा 3 बजे दिनदहाड़े सराफा व्यापारी कमल सोनी के घर गोली चली तो पूरे शहर में सनसनी फैल गई। एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) के विवाद में दो बाइक से आए चार नकाबपोश बदमाशों ने सैफी नगर में व्यापारी के घर पर फायर किया और भाग निकले। गोली मेन गेट के पास वाली खिड़की के कांच में छेद करते हुए अंदर जाकर गिर गई। गनीमत रही कि पत्नी को गोली नहीं लगी। व्यापारी का कहना है कि सरवन के आदित्य सोमानी के साथ मिलकर मेरे बेटे ने एमसीएक्स का व्यापार किया था। वह 1 करोड़ रुपए अवैध रूप से मांग रहा है। नहीं देने पर गुंडे भेजकर धमकी दे रहा था। इसी के चलते उसने गोली चलवाई है। धमकी देने वालों में आदित्य का भाई सौरभ और बजरंग दल का पूर्व विभाग संयोजक विनोद उर्फ वीनू शर्मा आदि शामिल हैं।

सराफा व्यापारी कमल सोनी ने बताया कि मेरी चांदनी चौक में गणेश ज्वैलर्स नाम से दुकान है। सीसीटीवी फुटेज में आया है कि शुक्रवार दोपहर 3:15 बजे दो बाइक से चार नकाबपोश बदमाश आए। आगे वाली बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकाली और मेन गेट की खिड़की पर फायर किया। फिर चारों वहां से भाग निकले। जब गोली चली तो पत्नी मनीषा खिड़की के पास खड़ी थी लेकिन गोली चलते ही वह नीचे झुक गई। इससे उसकी जान बच गई। घर के अंदर से गोली का खोखा मिला है। इस घटना से हमारे पूरे परिवार में दहशत बनी हुई है। सूचना पर तत्काल एएसपी राकेश पंद्रो व सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, टीआई अनुराग यादव साइबर सेल टीम के साथ पहुंचे। उनके भागने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

वीनू ने धमकी दी थी- घर पर गोली चलेगी

व्यापारी कमल सोनी ने बताया कि आदित्य सोमानी ने 6 जून 2026 से गुंडे भेजना शुरू कर दिए थे। सबसे पहले वीनू शर्मा आया और कहने लगा रुपए तो देना पड़ेंगे, नहीं तो तुम्हारे घर पर गोली चलेगी। सरवन थाने एफआईआर करवाने गए थे तो वहां आदित्य के बड़े भाई सौरभ ने मुझे धमकी दी थी कि रुपए तो देना पड़ेंगे, नहीं तो यहां से सुरक्षित नहीं जा सकोगे। फिर सरवन पुलिस ने मुझे पुलिस प्रोटेक्शन में सैलाना तक भिजवाया। 6 जून को 6-7 लोग मेरे घर तक आए थे, उसमें वीनू शर्मा शामिल था। उसके बाद 13 जून और 17 जून को भी कुछ बदमाश धमकी देकर गए थे। वीनू को हथियार के साथ पकड़ाने के मामले में तीन साल की सजा हो चुकी है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। 

35 लाख रुपए पत्नी के गहने बेचकर दिए और मांग रहा

व्यापारी कमल सोनी ने बताया कि मेरे तीन बेटे अमित, अश्विन और दिव्यांश हैं। दिव्यांश (26) ने सरवन थाने में वहीं के निवासी आदित्य पिता राजेश सोमानी के खिलाफ गुरुवार शाम को एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें बताया है कि मेरे दोस्त आदित्य ने शेयर मार्केट का काम सिखाने का कहा और मेरे मोबाइल पर मेटा ट्रेडर-5, ग्लोबल ट्रेड एप डाउनलोड करवाए। इन पर मैं आदित्य के बताए अनुसार व्यापार करता था। उसने मुझे विश्वास दिलाया कि यह पूरा काम लीगल है। मैंने कई बार आदित्य को रुपए दिए और जो व्यापार किया उसकी वाट्सएप चैट मेरे पास है। कई बार उसने रुपए लिए और दिए भी। अब आदित्य कहता है कि जो रुपए शेयर मार्केट में लगाए थे वह डूब गए हैं। वह मुझसे एक करोड़ रुपए मांग रहा है जबकि मैं पत्नी के गहने बेचकर उसे 35 लाख रुपए दे चुका हूं। आदित्य से मुझे रुपए दिलवाए जाएं।

गुरुवार को कार का कांच फोड़कर गए थे बदमाश 

व्यापारी ने बताया कि गुरुवार रात को 11:30 बजे घर के बाहर खड़ी हमारी कार का कुछ बदमाश कांच फोड़ गए थे। पड़ोसी ने कॉल किया तो हमें पता चला। आशंका है कि इन्हीं बदमाशों ने हमें डराने के लिए यह किया होगा। रतलाम (Ratlam) एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि सुरक्षा के लिए व्यापारी के घर पर बल लगाया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!