रतलाम में किसान की नृशंस हत्या : अज्ञात हमलावरों ने निर्ममता से उतारा मौत के घाट 

रतलाम में किसान की नृशंस हत्या : अज्ञात हमलावरों ने निर्ममता से उतारा मौत के घाट 

Advertisements
Advertisements

–  मौके पर एएसपी, एसडीओपी सहित एफएसएल और डॉग स्क्वाड तफ्तीश में जुटी

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के गांव दिवेल में शुक्रवार रात अज्ञात हमलावरों ने खेत पर सोए किसान की नृशंस हत्या कर दी। हमलावरों ने निर्ममता पूर्वक किसान के हाथ पैर भी तोड़ दिए। सूचना मिलने पर एएसपी राकेश खाखा, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल पहुंचे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। घटना स्थल पर खून से सना पत्थर, शराब की बोतल और पानी की खाली बोतल भी मिली है। पंचनामा बनाकर शव को रतलाम मेडिकल कॉलेज पोस्ट मार्टम के लिए रवाना किया है। 

जिले के सैलाना थाने की धामनोद पुलिस चौकी अंतर्गत गांव दिवेल में हत्या की वारदात हुई है। मृतक का नाम हिम्मत सिंह (47) पिता करण सिंह देवड़ा निवासी ग्राम दिवेल है। शनिवार सुबह मृतक के बड़े भाई कमल सिंह ने खेत पर सोकर उठे तब उन्हें घटना की पहली जानकारी मिली। कमलसिंह भी पास में अपने खेत पर सोए थे। सुबह जब वह उठे और भाई के खेत की तरफ गए तो पता चला। इसके बाद उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि खेत की निगरानी के लिए कमल सिंह और हिम्मत सिंह रोजमर्रा की तरह शुक्रवार रात में भी  खेत पर सोने गए थे। हत्या की सूचना मिलते ही सैलाना थाना व धामनोद पुलिस चौकी से पुलिस बल पहुंचा। आसपास के क्षेत्र में डॉग स्क्वाड से भी सर्चिंग कराई जा रही है। मृतक के हाथ पैर पूरी तरह से टूट मिले है। ग्रामीणों के अनुसार हिम्मत सिंह अपने ही खेत पर सोते थे। वह जिस पलंग पर सोते उसके पास ही नीचे शव मिला है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!