Ratlam : होटल के कमरे में ज्वैलर्स ने सल्फास खाकर दी जान, आत्महत्या की वजह अब भी अनसुलझी

- चांदनी चौक निवासी रवि मोठिया का शव प्रेम वाटिका होटल के कमरे से मिला

Advertisements
IMG 20241115 WA0033
vandey matram news

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) शहर के चांदनी चौक निवासी ज्वैलर्स रवि मोठिया (46) ने डेलनपुर और धामनोद के बीच स्थित प्रेम वाटिका होटल के एक कमरे में सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद सैलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

सैलाना थाना टीआई पिंकी आकाश के अनुसार, रवि मोठिया की मौत के मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस होटल प्रबंधन और कर्मचारियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि रवि मोठिया होटल में कब पहुंचे थे और उनके ठहरने से जुड़ी क्या जानकारी सामने आती है।

परिवार से बातचीत के बाद सामने आ सकती है वजह

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का पता परिवारजनों से बातचीत के बाद चलने की संभावना है। जांच में कर्ज सहित अन्य संभावित कारणों को भी शामिल किया जा रहा है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मेडिकल कॉलेज में परिजनों को दी सूचना

रवि मोठिया के परिवार को मेडिकल कॉलेज बुलाकर घटना की जानकारी दी गई। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!