Ratlam : आचार्य श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी का भव्य मंगल प्रवेश

- कैबिनेट मंत्री काश्यप ने कहा संतों की कृपा और मार्गदर्शन से ही आगे बढ़ता समाज

Cabinet Minister Kashyap in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. की पाट परंपरा एवं पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य, गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा का रतलाम में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ।

मंगल प्रवेश जुलूस रतलाम (Ratlam) लोकेन्द्र टॉकिज से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मोहन टॉकिज पहुंचा, जहां यह धर्मसभा में परिवर्तित हो गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पूज्य आचार्यश्री के स्वागत-अभिनंदन के साथ धार्मिक भावनाओं का प्रदर्शन किया।

जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने की अगवानी

मंगल प्रवेश अवसर पर पूज्य गुरुदेव की अगवानी संघ संरक्षक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) अध्यक्ष, श्रीसंघ अध्यक्ष सुशील छाजेड़ सहित विभिन्न श्रीसंघों के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने की।

धर्मसभा में दिया संगठन, गुरु प्रेरणा और धर्म का संदेश

मोहन टॉकिज में आयोजित धर्मसभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर आचार्यदेव श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. ने मंगलाचरण वाचन कर श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “संघ की एकता ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। धर्म आराधना से मानव जीवन सार्थक बनता है तथा गुरु का आशीर्वाद और उनकी प्रेरणा सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।”

संतों की कृपा से समाज का होता है कल्याण 

धर्मसभा के मुख्य अतिथि एवं संघ संरक्षक, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि समाज संतों की कृपा और मार्गदर्शन से ही आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में धर्मगुरु का होना व्यक्ति को सत्य और सद्मार्ग की दिशा प्रदान करता है।

वरघोड़े ने आकर्षित किया श्रद्धालुओं का ध्यान

श्रीसंघ के राजकमल ने बताया कि धर्मसभा से पूर्व निकले भव्य वरघोड़े ने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण केंद्र बनाया। बग्गी में दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्रसूरीश्वरजी एवं पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी के चित्र विराजमान थे। महिला परिषद की सदस्याएं कलश धारण कर तथा बहु परिषद की सदस्याएं अष्टमंगल मस्तक पर धारण कर जुलूस में शामिल हुईं, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो उठा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!