मामला रतलाम से फॉर्च्यूनर चोरी का : मुंबई लूट के शातिर बदमाश ने वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में चोरी कैद

मामला रतलाम से फॉर्च्यूनर चोरी का : मुंबई में लूट के शातिर बदमाश ने वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में चोरी कैद

Advertisements
Advertisements

लूट के बाद रतलाम में कर रहा था नौकरी, पुलिस क्रेन संचालक से भी करेगी पूछताछ

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम से चोरी हुई 48 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर सागर के कुंदरू जंगल से बरामद करने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। मुंबई के बोरीवली निवासी शातिर बदमाश आशुतोष पाठक के खिलाफ महाराष्ट्र में लूट का मुकदमा दर्ज है। शातिर बदमाश आशुतोष पाठक ने महाराष्ट्र के मुंबई में लूट की वारदात के बाद रतलाम में रिची क्रेन सर्विस पर नौकरी की थी। नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने संचालक की मंहगी कार पर हाथ साफ किया था। पूरे मामले का एक सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। सवाल यह है कि मुंबई में लूट का आरोपी आखिर रतलाम में पुलिस वेरीफिकेशन बगैर कैसे नौकरी कर रहा था। अब पुलिस में रिची क्रेन सर्विस के संचालक को भी नोटिस देकर जवाब मांगेगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मंगलवार को एसपी अमित कुमार ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया। 16 फरवरी को औद्योगिक थाना रतलाम में गुरप्रीतसिंह पिता सुरेंद्रसिंह धीमन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कोई अज्ञात बदमाश उसकी फॉर्च्यूनर कार क्रमांक एमपी-43 सीबी -4942 चुरा कर ले गया है। रतलाम एसपी कुमार ने मामले की गंभीरता पर टीम का गठन किया था। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज तलाशने के दौरान सामने आया कि बदमाश आशुतोष (24) पिता राजीव पाठक ने छत की चद्दर हटाकर ऑफिस में घुसा और दराज से कार की चाबी निकालकर महंगी कार लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों और जीपीएस की मदद से कार की लोकेशन ट्रेस की। टोल नाकों के फुटेज से पता चला कि कार रायसेन की ओर गई थी। इसके बाद रतलाम एसपी कुमार ने सागर एसपी से संपर्क किया और नाकाबंदी कराई। नाकाबंदी देखकर बदमाश आशुतोष पाठक ने कार को सागर के कुंदरू जंगल में छोडक़र फरार हो गया था। पुलिस ने कार बरामद करने के बाद फरार आशुतोष को तलाशी के बाद गिरफ्तार कर लिया। फॉर्च्यूनर कार चोरी तलाशने में गठित टीम में एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी वीडी जोशी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। रतलाम एसपी कुमार के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि और भी जानकारियां जुटाई जा सकें। इसके अलावा क्रेन संचालक को भी नोटिस दिया जाएगा कि उसके द्वारा महाराष्ट्र में लूट के आरोपी को पुलिस वेरीफिकेशन कराए बगैर कैसे रतलाम में नौकरी पर रखा था ?

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ट्रेन से उतरते ही बाइक पर किया था हाथ साफ

फॉर्च्यूनर कार चोरी करने के लिए बदमाश आशुतोष पाठक मुंबई से ट्रेन में सवार होकर रतलाम पहुंचा था। रतलाम में ट्रेन से उतरने के बाद उसने सबसे पहले रेल नगर से बाइक क्रमांक एमपी-43 डीटी-9929 चुराई थी। जिसका इस्तेमाल उसने फॉर्च्यूनर चोरी की रैकी के लिए किया था। फॉर्च्यूनर चोरी से पहले बदमाश आशुतोष ने बाइक को झाडिय़ों में फेंक दिया था। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। कार की पहचान छिपाने के लिए उसने आगे की तरफ हरियाणा पासिंग की नंबर प्लेट लगाई थी, जबकि पीछे की तरफ पुरानी एमपी पासिंग की प्लेट लगी थी। कुंदरू के जंगल में मिली कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें तीन से चार अलग-अलग नंबरों की प्लेट भी बरामद की है। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!