रतलाम में स्वच्छता जागरूकता रैली आज : अलकापुरी स्थित भारत माता चौराहा से होगी शुरुआत

रतलाम में स्वच्छता जागरूकता रैली आज : अलकापुरी स्थित भारत माता चौराहा से होगी शुरुआत

– रैली में जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और आमजन होंगे शामिल

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में स्वच्छता जागरूकता रैली रविवार सुबह निकाली जाएगी।  अलकापुरी स्थित भारत माता चौराहा से रैली की सुबह 10 बजे शुरुआत होगी।  रैली में जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी और आमजन शामिल होंगे। 

महापौर प्रहलाद पटेल ने वंदेमातरम् न्यूज से चर्चा कर बताया कि रतलाम नगर निगम द्वारा रैली वृहद स्तर पर आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए निकाली जा रही है। रैली में कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। रैली अलकापुरी भारत माता चौराहा से शुरू होकर सैलाना बस स्टैंड, गायत्री टॉकीज, शहीद चौक, आबकारी चौराहा, लोहार रोड, हरदेव लाला की पीपली, चांदनी चौक, तोपखाना, डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी। स्वच्छ रतलाम, स्वस्थ रतलाम के आह्वान के साथ महापौर पटेल, नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट सहित निगम प्रशासन ने आमजन से रैली में शामिल होने का आह्वान किया है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!