ना हो रंग में भंग : कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, देर रात एसपी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
आगामी होली, रंग पंचमी तथा अन्य त्योहारों को देखते हुए पुलिस तथा राजस्व अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक सोमवार शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखना था। बैठक में जिले के एसडीओ, पुलिस थाना प्रभारी, तहसीलदार सहित सभी उच्चाधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देशित किया कि असामाजिक तत्वों तथा बदमाशों पर सख्त निगरानी रखी जाए। छोटी सी घटना पर भी तत्काल संज्ञान लिया जाए। किसी भी घटना पर अधिकारी अपना वीडियो वर्जन जारी करें जिसमें घटना की स्पष्ट जानकारी हो तथा राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों सतत संयुक्त भ्रमण करे।

बैठक में मौजूद अधिकारी

देर रात निरीक्षण पर निकले एसपी
एसपी अभिषेक तिवारी सोमवार देर रात शहर के मुख्य चौराहों के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान एसडीएम राजेश शुक्ला व पुलिस टीम भी साथ थी। एसपी ने होलिका दहन स्थलों व संवेदनसील क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी तिवारी ने बताया कि रतलाम जिले में लगभग 1100 होलिका दहन स्थल हैं। संवेदनशील स्थलों की संख्या 100 से 125 तक है। चिन्हांकित संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कवरेज किया जाएगा। जिससे कोई भी घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सके। उसी स्थान पर फ्लेक्स भी लगाया जाएगा जिस पर लिखा होगा कि आप सीसीटीवी निगरानी में है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सतत निरीक्षण करने, सतर्कता बरतने एवं चौकस रहने के निर्देश दिए। उन्होंने तेज गति से चलने वाले बाइकर्स पर भी सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। होली तथा रंगपंचमी के दिन सुबह से लेकर रात तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

Related articles

हादसे में फिर गई जान : विद्युत कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, जयस और परिजन ने किया थाने का घेराव

पिपलौदा के बाद सैलाना क्षेत्र में घटनाचेतन्य मालवीयसैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम जिले के सैलाना के ग्राम सलवानिया में परमिट...

धोखाधड़ी : गुरुभाई बन ऐंठ ली दस लाख से अधिक राशि, सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर को शिकायत के बाद पुलिस ने की FIR

- ठगी के शिकार पिछले एक वर्ष से काट रहे थे पुलिस के चक्कर रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम...

मामला रतलाम के बार में चाकूबाजी का : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 2 दिन का पुलिस रिमांड

- गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मार दिखाई थी रंगदारीरतलाम, वंदेमातरम्...

सुख, समृद्ध की कामना के साथ ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति : धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – स्वामी श्री...

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा...
error: Content is protected by VandeMatram News