रतलाम में कॉलेज स्टूडेंट ब्लैकमेल का शिकार : फोटो वायरल करने की आरोपी देते थे धमकी, परेशान छात्रा ने किया खुदकुशी का प्रयास

रतलाम में कॉलेज स्टूडेंट ब्लैकमेल का शिकार : फोटो वायरल करने की आरोपी देते थे धमकी, परेशान छात्रा ने किया खुदकुशी का प्रयास

Advertisements
Advertisements

– माणक चौक पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, एफआईआर में और भी बढ़ सकते हैं नाम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय में एक कॉलेज छात्रा ब्लैकमेल का शिकार हुई है। परेशान छात्रा ने खुदकुशी की जब कोशिश की तो मामला उजागर हुआ। पीडि़ता के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों की यह गैंग कार शोरूम पर काम कर कॉलेज छात्राओं को प्रेम के जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करती है। मामले की गंभीरता पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संज्ञान लिया है। जानकारों के मुताबिक पीडि़ता छात्रा के बयान के आधार पर दर्ज एफआईआर में शेष अन्य आरोपियों के नाम भी बढ़ सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार मामला रतलाम के माणक चौक थाना क्षेत्र का है। 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नमनराज सिसोदिया निवासी ग्लोबल सिटी (रतलाम) और आयुष पंवार निवासी टाटानगर (रतलाम) के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी नमनराज सिसोदिया रतलाम के एक फोर व्हीलर शोरूम में टीम लीडर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार छात्रा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। जानकारी के अनुसार वर्ष-2022 में छात्रा न्यूरोड स्थित कोचिंग सेंटर पर जाती थी। यहां पर उसकी एक सहेली भी आती थी। सहेली ने उसके दोस्त नमनराज सिसोदिया से पीडि़ता को मिलवाया था। इसके बाद पीडि़ता और आरोपी के बीच बातचीत होने लगी। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह बदनाम नमन से ज्यादा बात नहीं करती थी इसके बावजूद बदमाश नमन जबरदस्ती उसका पीछा कर बात करने की कोशिश करता था। एक दिन पीडि़ता छात्रा सहेली के साथ एक शॉप पर कॉफी पीने गई। बदमाश नमन भी वहां पर जा पहुंचा। इस दौरान पीडि़ता छात्रा की सहेली कॉफी शॉप से उठकर चली गई। इस दौरान बदमाश नमन ने पीडि़ता छात्रा के कुछ फोटो अपने साथ लिए। इसके बाद पीडि़ता छात्रा ने बदमाश नमन ने संपर्क खत्म कर दिया था। 6 माह पहले एक दिन बदमाश नमन ने कहीं से पीडि़ता छात्रा का नया नंबर लेकर मोबाइल लगाया। बदमाश नमन ने पीडि़ता छात्रा को धमकाया कि उसके पास फोटो हैं। घर से नकदी और ज्वेलरी लाकर दे दे वरना फोटो वायरल कर दूंगा। पीडि़ता छात्रा ने जब आपत्ति ली तो बदमाश नमनराज सिसोदिया और आयुष पंवार दोनों ने छात्रा के पिता को फोटो दिखाने की धमकी देने लगे थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

खुदकुशी की कोशिश के बाद भी अस्पताल तक किया पीछा

पुलिस के अनुसार वर्ष-2023 में बदमाश नमन और आयुष को पीडि़ता छात्रा ने 5 हजार रुपए नगद दिए थे। दोनों बदमाशों ने दोबारा रुपयों की मांग करने लगे थे। पीडि़ता छात्रा ने जब रुपये और आभूषण देने में असमर्थता जताई तो दोनों आरोपियों ने कोचिंग क्लास के पास पहुंचकर उसे चांटे भी मार थेे और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद भी पीडि़ता छात्रा बदनामी के डर से अभी तक चुप रही। आरोपी नमन और आयुष सहित उसके साथ अन्य बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके थे कि वह लोग पीडि़ता छात्रा के घर के बाहर जाकर खड़े होने लगे थे। इस दौरान 21 जून 2024 को बदमाश नमन ने फिर से मोबाइल कर रुपए और ज्वेलरी की मांग करने लगे।  नहीं देने पर छात्रा को पिता को जान से खत्म करने के लिए भी धमकाने लगे ते। इससे छात्रा काफी परेशान हो गई थी और उसने घर में रखी फिनाइल की गोलियां गटककर खुदकुशी का प्रयास किया।पुलिस ने 23 जून-2024 को बदमाश नमनराज सिसोदिया और आयुष पंवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। बताया जा रहा है कि जब छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश की तो आरोपियों ने अपने कुछ दोस्तों के साथ उसका और परिजनों का अस्पताल तक पीछा किया। आरोपियों के साथियों ने अस्पताल में छात्रा को उनके खिलाफ बयान पुलिस को न दे दें, यहां तक नजर रखी। मामले में सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यह गंभीर मामला है। इसकी सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जांच में अगर किसी अन्य बदमाश की भूमिका उजागर होती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!