सराहनीय पहल : रक्तदाताओं का सम्मान, हम अपने को गौरान्वनित महसूस करते हैं – डॉ. एपी सिंह

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रेड क्रॉस रतलाम, रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल द्वारा रक्तदाता दिवस पर जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक पर जिले के रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओं व रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह, डॉ. सीपी राठौर व अध्यक्षता मुकेश कुमार शुक्ल ने की।

Advertisements
Advertisements
Advertisements


डॉ. एपी सिंह ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर के माध्यम से गरीब मरीजों व ड्रामा के मरीज, व ग्रामीण इलाकों के गर्भवती महिलाओं को जरूरत होने पर रक्त उपलब्ध कराया जाता है। रतलाम जिले के जागरूक रक्तदाताओ को इस अवसर पर सम्मानित कर हम अपने को गौरान्वनित महसूस करते हैं। डॉ. सीपी राठौर व मुकेश कुमार शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। समारोह में राकेश कुमार माथुर, कॉमर्स कॉलेज, विजय कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा, मनोज असाटी एमआर यूनियन, भूपेंद्र सिंह हिमालया स्कूल, देवराज यादव, राजा राठौड़, सतीश राठौड़, दिनेश कटारिया, अमिता असाटी, दीपक दुबे, मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया।
एक साल में 15 शिविर
सचिव अश्विनि शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा वर्ष भर जिले में 15 रक्तदान शिविर लगाकर आमजन में रक्तदान को लेकर भ्रम को दूर करने हेतु भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी के तहत जावरा, आलोट, सैलाना, कालूखेड़ा इसमें शामिल हैं। इस अवसर पर लोकराज सिंह, अखिलेश गुप्ता, कमलेश यादव, नीरज गुप्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!