27.5 C
Ratlām

चुनावी घमासान : सैलाना में कांग्रेस प्रत्याशी हर्षविजय ने शुरू की नुक्कड़ सभाएं, समर्थन में पहुंचे मयंक जाट

–  त्रिकोणीय संघर्ष से सैलाना में रोमांचक हुआ मुकाबला

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव – 2023 में मतदान की तारीख जैसे- जैसे करीब आ रही है, सैलाना विधानसभा में चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। सैलाना में त्रिकोणीय संघर्ष होने से चुनाव रोमांचक बना हुआ है। भाजपा और जयस के उम्मीदवारों के साथ कांग्रेस विधायक और उम्मीद्वार हर्षविजय गेहलोत क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में महाजनसंपर्क के साथ नुक्कड़ सभाओं से जनआशीर्वाद बंटोर रहे हैं। सैलाना विधानसभा में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने विधायक गेहलोत के समर्थन में प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।

कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी गेहलोत ने शिवगढ़ एवं सरवन हाट बाजार में विशाल रैली निकाल नुक्कड़ सभाएं आयोजित की। इन सभाओं में जनता का भरपूर आशीर्वाद लेकर विधायक गेहलोत के समर्थन में पहुंचे युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाट ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नाकामियों को प्रमुखता से गिनाया। विधायक गेहलोत ने महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर सत्ताधारी भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। विधायक गेहलोत ने जनता से कांग्रेस सरकार बनने पर वचनों को निभाने का भरोसा दिलाते हुए कमलनाथ सरकार बनाने का आह्वान किया। खास बात यह है की इस मर्तबा चुनावी घमासान को देखते हुए विधानसभा चुनाव में गेहलोत परिवार के अलावा समर्थकों की टीम ने भी चुनाव प्रचार में अलग अलग क्षेत्रों की कमान संभाल रखी है जो कि लोगो की बीच मे जाकर गेहलोत द्वारा किये गए विकास कार्यो को गिनाते हुए कांग्रेस के पक्ष में वोटों की अपील कर रहे है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!