मंथन के बाद निराकरण : कर्मचारियों की मांगों का भोपाल में हुआ निराकरण, ट्रेड यूनियन की मेहनत लाई रंग

मंथन के बाद निराकरण : सफाईकर्मियों की मांगों का भोपाल में हुआ निराकरण, ट्रेड यूनियन की मेहनत लाई रंग

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक भोपाल में आयोजित हुई। राष्ट्रीय सचिव राजू सांगते के मुख्य आतिथ्य और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजाराम तंवर तथा प्रदेश अध्यक्ष कमल भाटी की अध्यक्षता में प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिले से आए अध्यक्ष ने प्रमुखता से मांग रख चर्चा की। बैठक पश्चात प्रदेश भर के सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर यूनियन ने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया से नगरीय प्रशासन विकास विभाग पर पहुंचकर मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। आयोग अध्यक्ष करोसिया ने सचिव नीरज मंडलोई व अधिकारियों को तलब कर मौके पर ही मांगों का निराकरण कराया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यूनिय के जिलाध्यक्ष अशोक हाडे ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि सफाईकर्मियों की प्रमुख मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के समस्त सफाईकर्मियों को 2007 से 2016 तक शेष रहे सफाईकर्मियों का विनियमितिकरण किया जाएगा। प्रदेश के समस्त स्थाई और विनियमितिकरण सफाईकर्मियों की मृत्यु पर तत्काल परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। मध्यप्रदेश में कार्यरत स्थाई कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति मेडिकल आधार पर दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के समस्त नगर पालिका और नगर निगम में रिक्त पदों पर पूर्व में किए गए विनियमिति कर्मचारियों की नियुक्ति दी जाएगी। मांगों का तत्काल प्रभाव से निराकरण होने के बाद यूनियन की ओर से आयोग अध्यक्ष करोसिया सहित अधिकारियों का पुष्पमाला से स्वागत कर आभार माना गया। इस दौरान केएल घोसर, किशोर कलोसिया, अनिल खरे, मुकेश खरे, विजय भाटी, मनीष भाटी सहित बड़ी संख्या में रतलाम से पहुंचे यूनियन सदस्य भी मौजूद थे। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!