25.2 C
Ratlām

भोपाल में 16 को प्रदर्शन :कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, ‘हिसाब दो जवाब दो’ आंदोलन

भोपाल में 16 को प्रदर्शन :कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, 'हिसाब दो जवाब दो' आंदोलन

– रतलाम सर्किट हाऊस में मंदसौर विधायक विपिन जैन पत्रकारों से हुए रूबरू

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश में मोहन सरकार का एक साल पूरा होने पर कांग्रेस ने प्रदेश की मोहन सरकार से एक साल का हिसाब मांगा है। कांग्रेस ने 16 दिसंबर 2024 को विधानसभा का घेराव कर ‘हिसाब दो जवाब दो’ आंदोलन का ऐलान किया है।

गुरूवार को सर्किट हाऊस में मंदसौर विधायक विपिन जैन ने रतलाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर कई आरोप भी लगाए। प्रेसवार्ता के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष फैय्याज मंसूरी, शैलेन्द्र सिंह अठाना आदि उपस्थित थे। विधायक जैन ने कहा डॉ. मोहन यादव की सरकार को एक साल हो गया है और वो हर मोर्चे पर विफल रही है। विधायक जैन ने कहा एक साल लंबा पीरियड होता है। इस एक साल में मप्र ने क्या-क्या देखा? बेटियों से बलात्कार होते हुए देखे। एक साल में बहनों, बच्चों को गायब होते देखा। माफिया राज को सरकार पर हावी होते हुए देखा। ड्रग्स माफिया का उद्योग पनपते हुए देखा।  संकल्प पत्र के धोखे को एक साल में जनता ने भोगते हुए देखा। विधायक जैन ने कहा बेरोजगारो को परेशान होना पड़ रहा है। सारी भर्तिया बंद है और हिसां ,अपराध प्रदेश में व्याप्त हैं। 

एक भी ऐसी टेबल नही, जहां भ्रष्टाचार बिना होता हो काम 

विधायक जैन ने कहा बीजेपी ने संकल्प पत्र में कहा था कि लाडली बहनों को तीन हजार रुपए देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा था ये राशि 3 हजार से 5 हजार तक बढ़ती जाएगी।  महिला हिंसा में प्रदेश नम्बर एक है। अभी कुछ दिनो पहले ही मंदसौर जिले में एक दलित महिला को दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई है। विधायक जैन ने कहा भाजपा शासन में एक भी ऐसी टेबल नही है जहां बिना भ्रष्टाचार के काम होता हो। विधायक जैन ने कहा सीएम यादव ने मध्यप्रदेश को कर्ज के दलदल में फंसा दिया है। किसानो को खाद नही मिल पा रहा है, सोयाबीन और गेंहू के भाव नही मिल पा रहा है , अन्नदाता परेशान है और सरकार के नुमाइंदे भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं। 

https://www.kamakshiweb.com/
Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page