


रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रतलाम (Ratlam) स्थित वार्ड क्रमांक 16 में गरिमामय झंडा वंदन एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान पत्र, शॉल एवं पौधे भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



विकास कार्यों और आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल एवं आरडीए अध्यक्ष ने अपने संबोधन में वार्ड 16 सहित पूरे रतलाम शहर में किए गए विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं एवं विकास की रूपरेखा से भी नागरिकों को अवगत कराया।



वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान
समारोह का शुभारंभ वार्ड पार्षद रणजीत टाक के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके बाद अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान पत्र, शॉल एवं पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के इस आयोजन को उपस्थित लोगों ने सराहनीय पहल बताया।
देशभक्ति गीतों ने बांधा समां
कार्यक्रम में ‘ड्रीम म्यूजिकल’ के प्रवीण आठे एवं मृणाली आठे ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों से समारोह स्थल राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर हो गया और उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद लिया।
बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, कलीमी कॉलोनी के आमिल शेख मुर्तजा सहित गणमान्य नागरिक जगदीश चितरोलिया, सुनील मालवीय, चंदन मालवीय, रवि पांडे, वरुण राठौर, विकास राजावत, मनोहर बैरागी, ओमप्रकाश देवड़ा, प्रवीण आठे, गोविंद गवली, आशीष परमार, सौरभ कटारिया, कपिल पवार, ताहिर बादशाह, सिराज हांडा, योगेंद्र भाटिया, ललित मूणत, आदित्य पांडे, जुझार सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं नागरिक मौजूद रहे। मंच संचालन भाजपा दीनदयाल मंडल महामंत्री आकाश खड़के ने किया। अंत में सुरेश कोठारी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


