रतलाम में बोले डिप्टी सीएम : लाशों का बदला लाशों से, पहलगाम हमला कायराना हरकत

रतलाम में बोले डिप्टी सीएम : लाशों का बदला लाशों से, पहलगाम हमला कायराना हरकत

Advertisements
Advertisements

– अंबेडकर संगोष्ठी में श्रद्धांजलि के साथ बर्बरता पर कड़ा प्रहार का इशारा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने रतलाम के एक स्थानीय कार्यक्रम में कहा, “यह हमला एक कायराना हरकत है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। यह निर्मम हत्या बेहद निंदनीय है और इसका जवाब लाशों से दिया जाएगा।”

Advertisements
Advertisements
Advertisements

डिप्टी सीएम देवड़ा रतलाम के मित्र निवास रोड स्थित रांगोली सभागृह में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में उन्होंने आतंकी घटना के प्रति शोक जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विषय पर पहले ही कई निर्णायक कदम उठा चुके हैं और आने वाले समय में और कड़े फैसले लिए जाएंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

उन्होंने कहा, “हत्यारों ने धर्म के आधार पर लोगों को पहचानकर मौत के घाट उतारा है। अब ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। ऐसी कार्रवाई होगी कि उनकी सात पुश्तें भी आंख उठाकर नहीं देख सकेंगी।”

जनता को है करारे जवाब की उम्मीद

डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि देश की जनता अब करारा जवाब चाहती है और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, “जो भी निर्णय राष्ट्रहित में होगा, हम सब कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं। जरूरत पड़ी तो हम भी आहूति देने को तैयार हैं।” इस अवसर पर इंदौर के पूर्व विधायक गोपीकृष्ण मोघे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के विचारों और योगदान पर भी चर्चा की गई।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!