Ratlam : स्वतंत्रता दिवस से पहले युवा मोर्चा की कल भव्य तिरंगा वाहन रैली

- युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष टेलर सहित मंत्री कश्यप व भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय होंगे शामिल

Advertisements
20260811 172911

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला रतलाम (Ratlam) द्वारा 12 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के सम्मान के संदेश के साथ आयोजित होने वाली यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी।

महालवाड़ा से शुरू होगी तिरंगा वाहन रैली

तिरंगा वाहन रैली का शुभारंभ महालवाड़ा, रतलाम से सुबह 11 बजे होगा। रैली में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों की रहेगी उपस्थिति

कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके साथ भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी रैली में सहभागी होंगे।

भारत माता उद्यान में होगी भारत माता की आरती

तिरंगा वाहन रैली रतलाम (Ratlam) नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान पहुंचेगी। यहां भारत माता की आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने वरिष्ठजनों, भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित जिले के गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से तिरंगा वाहन रैली को भव्य और सफल बनाया जाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ रैली में सहभागी बनने की अपील की।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!