पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद: महिलाओं के बीच मारपीट, पुलिस ने दोनों पर दर्ज किया केस

- रतलाम के गणेश नगर में हुआ विवाद, हिंदू जागरण मंच ने पुलिस कार्रवाई पर जताई आपत्ति

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाने अंतर्गत गणेश नगर में मंगलवार रात पटाखे फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते महिलाओं के बीच हाथापाई तक जा पहुंचा। एक पक्ष की महिला को चोटें आईं, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गणेश नगर निवासी रश्मि चौहान (48) पत्नी विनय चौहान ने पुलिस को बताया कि वह सिलाई का काम करती हैं। मंगलवार रात दीपावली के अवसर पर घर के बाहर पटाखे फोड़ रही थीं। इसी दौरान सामने रहने वाली रानी पति वसीम ने आपत्ति जताई और कहा कि मेरे घर के सामने पटाखे मत जलाओ। रश्मि ने विरोध किया तो रानी के साथ नाजमीन पति हैदर, गुडिया पति जावेद और सानिया पति सलमान आ गईं। रश्मि के मुताबिक, चारों ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान उन्हें पेट, कमर और पैर में चोटें आईं। पड़ोसी सपना ठाकुर और अनुसिया राठौर ने बीच-बचाव किया। रश्मि ने आरोप लगाया कि जाते-जाते महिलाओं ने धमकी दी कि अगर दोबारा पटाखे फोड़े तो जान से खत्म कर देंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

चार महिलाओं पर केस दर्ज, धाराओं को लेकर विवाद

पुलिस ने रश्मि चौहान की शिकायत पर रानी, नाजमीन, गुडिया और सानिया चारों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस ने दूसरे पक्ष की रिजवाना पति जावेद खान की रिपोर्ट पर रश्मि चौहान के खिलाफ भी मारपीट का क्रॉस केस दर्ज किया है।

हिंदू जागरण मंच ने जताया विरोध

घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी गणेश नगर पहुंचे। जिला संयोजक जगदीश पाटीदार, सह संयोजक कमलेश ग्वालियरी और अन्य सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि आरोपी महिलाओं ने घर में घुसकर हमला किया, जिससे रश्मि का पैर फैक्चर हुआ है, लेकिन पुलिस ने साधारण धाराओं में केस दर्ज किया है। मंच ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उल्टा पीड़िता पर ही मामला दर्ज कर लिया, जो अनुचित है।

पुलिस ने दी सफाई

घटना के बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी गायत्री सोनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!