प्रथम आगमन : खिलते कमल सम्मलेन से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पंवार का जिलाध्यक्ष विप्लव ने किया भव्य स्वागत, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारतीय जनता युवा मोर्चा नेे चुनाव-2023 को लेकर रतलाम विधानसभा से शंखनाद कर दिया है। सोमवार को भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार खिलते कमल सम्मेलन के लिए रतलाम पहुंचे। सालाखेड़ी से वाहनों का काफिला न्यूरोड स्थित मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के कार्यालय पहुंचा। यहां पर बड़ी संख्या में मौजूद मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष पंवार का साफा और हार पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। इसके बाद वाहनों का काफिला बरबड़ रोड स्थित प्रतिभावान युवाओं के सम्मान समारोह के लिए रवाना हुआ। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंवार के प्रथम नगर आगमन को लेकर पिछले कुछ दिनों से तैयारियां जारी थी। युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पंवार का दोपहर 1 बजे न्यू रोड पर भव्य स्वागत किया। इसके बाद सम्मेलन के लिए प्रदेशाध्यक्ष पंवार और जिलाध्यक्ष जैन सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए रवाना हुए। होटल रूद्र पैलेस पर आयोजित होने वाले खिलते कमल सम्मेलन में प्रतिभावान युवाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष पंवार युवाओं से सीधे संवाद कर उन्हें शासन के कार्यों की जानकारी देंगे। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पंवार खिलते कमल सम्मेलन के बाद आलोट विधानसभा में शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह थे प्रमुख रूप से मौजूद
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष पंवार के प्रथम रतलाम आगमन के दौरान जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के साथ जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, सिद्धार्थ कटारिया, जलज सांखला, शुभम चौहान, राहुल रांका, सत्यजीतसिंह राजावात, प्रतीक विजयवर्गीय, ऋषभ दुबे, आयुष पडिय़ार, राजेश बैरागी, सिद्धार्थ मूणत, श्रीकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा नेता मौजूद थे। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!