नहीं सहेंगे अपमान : सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री के बेटे पर की जाए FIR

Advertisements
Advertisements

सनातन सोशल ग्रुप ने ज्ञापन सौंप की मांग, ताकि ओर कोई हिम्मत न कर सके

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
सनातन सोशल ग्रुप रतलाम ने तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री के पुत्र उदयनिधी स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर की गई अनर्गल बयानबाजी की  कड़ी निंदा की है। सनातन सोशल ग्रुप ने मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधी के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के नाम ज्ञापन मंगलवार को एएसपी राकेश खाका को सौंपा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित में बताया विगत दिनों भारत देश के तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री के पुत्र उदयनिधी स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया, कोरोना की तरह देश से खत्म कर देना चाहिए जैसे अनर्गल बयानबाजी की है जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। इस तरह बयान देकर सनातन धर्म का अपमान करने वाले तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री के बेटे के खिलाफ एफआईआर कर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। ताकि कोई अन्य भी सनातन धर्म के प्रति अनर्गल बयानबाजी न कर सके।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, दिनेश पोरवाल, मोहनलाल मुरलीवाला, रामचंद्र धाकड़, बद्रीलाल परिहार,राजेश माहेश्वरी, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, नरेंद्र बाहेती, पप्पु भंसाली, रवि पंवार, विशाल अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, शान्तु गवली, आशीष सोनी, सुनील रौतेला आदि उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!