MP ELECTION 2023 : रतलाम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर साधा निशाना, पत्नी अमृता और जयस संरक्षक के साथ आए हेलीकॉप्टर से

Advertisements
Advertisements

– रतलाम ग्रामीण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर के समर्थन में ली सभा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मध्य प्रदेश विधानसभा-2023 के चुनाव में आरोपों का दौर शुरू हो चुका है। रतलाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने रतलाम ग्रामीण कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर के समर्थन में ग्राम बिरमावल में आम सभा ली। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा हमने सरकार बनाई तो 15 माह में खरीद फरोख्त कर सरकार को गिराया। बड़े-बड़े राजा-महाराजा बिक गए। लेकिन गरीब आज भी नहीं बिका और हमारे साथ खड़ा है। शिवराज रोज झूठे वादे कर रहे है। जनता सब समझ चुकी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20231105 WA0035

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सिंह रविवार को गांव बिरमावल में विशाल जनसभा को संबोधित किया। दिग्विजयसिंह हेलीकॉप्टर से पत्नी अमृता राय के साथ गांव बिरमावल पहुंचे। इनके साथ जयस सरंक्षक डॉ. आनंद राय भी थे। डॉ. राय ने भी कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मणसिंह डिंडोर को जिताने का संकल्प सभा में मौजूद मतदाताओं को दिलाया। प्रत्याशी डिंडोर के समर्थन में हजारों की संख्या में आमजन गांव बिरमावल पहुंचे। प्रत्याशी डिंडोर सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह का जोरदार स्वागत किया। सभा में गुजरात की विधायक प्रभा जी, बदनावर विधानसभा से आए बद्रीलाल माली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, वरिष्ठ नेता राजेश दवे, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी संबोधित कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का संकल्प मतदाताओं को दिलाया। प्रत्याशी डिंडोर ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार बड़ा है। बीजेपी सरकार  झूठे से झूठे वादे कर रही है। हम सब मिलकर इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाडऩे का काम करेंगे। रतलाम ग्रामीण विधानसभा को एक नई दिशा देंगे। सर्व समाज के साथ विकास की गंगा बहाते हुए 18 सालों से जमी भ्रष्टाचारी सरकार को खत्म करेंगे। इस दौरान द्वारका पालीवाल, दिलीप कुमावत, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जगदीश पाटीदार, संजय चौहान, मूंदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ भाबर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता के अलावा बिरमावल व आसपास के क्षेत्रों की जनता मौजूद थी।  संचालन नामली ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मन की बात करते लेकिन सुनते नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी ऐसे दौरे कर रहे है कि उनको मुख्यमंत्री बनना है। मोदी मन की बात करते हैं लेकिन किसी के मन की बात नहीं सुनते। योजनाओं का जो प्रचार-प्रसार किया जा रहा है वह सब आपके पैसो से किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में मेहनत कर सरपंच बनते है लेकिन बीजेपी सरकार ने इनके सारे अधिकार छिन लिए। कांग्रेस का उम्मीदवार हाथ का पंजा है। रतलाम ग्रामीण विधानसभा के उम्मीद्वार इसी क्षेत्र से जनपद सीईओ रहे है कांग्रेस ने इनको उम्मीद्वार बनाया है। तो आपको ध्यान रखना है। हमारे नेता कमलनाथ जी ने जो वादे किए वह पूरे होकर रहेंगे। हमारी 15 माह की सरकार में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले इस योजना को लागू कर शेष रह गए किसानों का 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ होगा। गेहूं की खरीदी 2600 रुपए प्रति क्विंटल से की जाएगी। गोबर 2 रुपए प्रति खरीदा जाएगा। स्कूलों की फीस माफ होगी। 2023 का चुनाव आपका भविष्य तय करेगा।भ्रष्टाचार से बचना है तो परिवर्तन कराना होगा।

स्थिति डगमगाई तो याद आई फ्री की योजनाएं
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि 2003, 2008, 2013 एवं 2018 में भी चुनाव हुए तब बीजेपी को लाडली बहना कि याद क्यो नहीं आई। 2023 के चुनाव में स्थिति डगमगाई तो चुनाव के चार माह पहले लाडली बहना योजना इसलिए लाए कि उन्हें लग गया था कि मामा तो अब ग्यो। एक तरफ 1000 रुपए लाडली बहना को दिए जा रहे है तो दूसरी तरफ घर के बिजली का बिल 4000 हजार रुपए दिया जा रहा है। चुनाव आए तो अब सब फ्री की योजनाएं उन्हें याद आ रही है। एक तरफ आपको 500 रुपए दे रहे है तो दूसरी तरफ 10 हजार रुपए आपकी जेब से टैक्स व अन्य मदों से निकाल रहे हैं। अगर भाजपा के इन ठगो से बचना है तो परिवर्तन लाना होगा। आपको पता है ना कि इनके लोगों ने एक आदिवासी के शरीर के ऊपर क्या किया था। अभी परिवर्तन की लहर है और परिवर्तन होगा।

बीजेपी ने केवल उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में पूरे देश में कार्पोरेट अमीर घरानों के बड़े-बड़े उद्योगपतियों का लाखों का कर्जा माफ कर दिया। लेकिन आज तक गरीबो, अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों का माफ नहीं किया। पिछले 18 साल में आदिवासियों के ऊपर जुर्म बड़े है। जब मैं मुख्यमंत्री था तो हमने जमीन बांटी लेकिन बीजेपी सरकार में वहीं पट्टे रद्द कर दिए। आज हर वर्ग बीजेपी सरकार की मनमानी नीतियों से परेशान है। व्यापारियों पर जीएसटी लाद दिया। समय परिवर्तन का है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!