Ratlam : SP चैंबर के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृहमंत्री, बोले-‘सुनवाई नहीं हुई तो पार्टी छोड़ने तक का फैसला’

- पूर्व गृहमंत्री बोले रतलाम जिले में प्रशासनिक अराजकता का है माहौल

Former Home Minister's Sit-in Protest in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की भी पर सुनवाई नहीं हो रही है।पूर्व गृह मंत्री कोठारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे पार्टी से अनुमति लेकर आमरण अनशन करेंगे और जरूरत पड़ी तो पार्टी छोड़ने का कदम भी उठा सकते हैं।

एसपी से मुलाकात के बाद भी सुनवाई दरकिनार

जानकारी के अनुसार, मामला कोठारी के एक बचपन के मित्र और मीसाबंदी साथी की जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस संबंध में पहले थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद पूर्व मंत्री ने रतलाम एसपी अमित कुमार (Ratlam SP Amit Kumar) से भी मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी, बावजूद इसके कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया। बुधवार दोपहर कोठारी दोबारा एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी चैंबर के बाहर जमीन पर बैठकर विरोध जताया।

धरने की सूचना मिलते ही बाहर आए एसपी

पूर्व मंत्री के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार अपने चैंबर से बाहर आए और उन्हें चर्चा के लिए अंदर बुलाया। इसके बाद रतलाम डीडी नगर थाना प्रभारी को भी तलब किया गया। अधिकारियों के साथ मामले पर चर्चा कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनवाई, तो जनता की क्या होगी

मीडिया से बातचीत में हिम्मत कोठारी ने कहा कि वे कुछ दिन पहले खुद पीड़ित को लेकर (Ratlam SP Amit Kumar) से मिले थे, लेकिन उसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, “जब जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो रही, तो आम जनता की स्थिति क्या होगी। रतलाम जिले में प्रशासनिक अराजकता का माहौल है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो कोई भी किसी की जमीन पर कब्जा कर लेगा।”

एसपी का जवाब—मामले में कार्रवाई जारी

रतलाम एसपी अमित कुमार (Ratlam SP Amit Kumar) ने बताया कि पूर्व गृह मंत्री उनसे मिलने आए थे। संबंधित पक्ष को बुलाया गया था, लेकिन वह जरूरी दस्तावेज साथ लेकर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री की शिकायत सुनी गई है और मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को नोटिस जारी करने की बात भी कही गई है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!