Ratlam : मंगेतर से मिलकर लौट रहे दोस्तों पर हमला, दो युवकों की मौत

- पथराव और लाठियों से हमला कर युवकों को उतारा मौत के घाट 

Advertisements
Advertisements
Friends attacked in Ratlam

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के सैलाना थाना अंतर्गत बुधवार देर रात मंगेतर से मिलकर दोस्तों के साथ घर लौट रहे तीन युवकों पर अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया। भैरूघाटा के समीप हमलावरों ने पहले युवकों पर पत्थर बरसाए और बाद में लाठियों से हमला किया। सनसनीखेज वारदात में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया जा रहा है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रमेश (18) पिता वरसिंह भाभर निवासी धभाईखेड़ी (अडवानिया) और गोपाल (16) पिता गोवर्धन चरपोटा के रूप में हुई है। वहीं, करण पिता मनसुख मईडा (17) इस हमले में गंभीर घायल हुआ है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मंगेतर से मिलने गए थे दौलतपुरा

घायल करण ने पुलिस को बताया कि वह रमेश और गोपाल के साथ रमेश की मंगेतर से मिलने दौलतपुरा गया था। वहां से मुलाकात के बाद तीनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

पहले पथराव, फिर लाठियों से हमला

करण के मुताबिक, भैरूघाटा के पास सड़क किनारे मौजूद करीब 10 से 12 लोगों ने अचानक उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। युवकों ने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूरी आगे पहुंचने पर अन्य लोगों ने उन्हें रोककर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया।

जान बचाकर भागा करण, डायल-112 को दी सूचना

हमले के दौरान करण किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद उसने डायल-112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। दूसरी ओर, हमले में रमेश और गोपाल के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

एक ने रास्ते में, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

डायल-112 की मदद से दोनों घायल युवकों को सैलाना लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही रमेश ने दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल गोपाल की सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। हमले के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!