सरकार का सम्मान : राज्य स्तरीय पदक विजेता 12 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन

सरकार का सम्मान : राज्य स्तरीय पदक विजेता 12 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन

 – खेल प्रोत्साहन योजना के तहत कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दी खेलवृत्ति

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में राज्य स्तरीय पदक प्राप्त रतलाम जिले के 12 खिलाड़ियों को खेलवृत्ति प्रदान की गई। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने खिलाड़ियों को खेलवृत्ति का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। मंत्री काश्यप ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान जिला खेल अधिकारी रूचिका शर्मा एवं खेल प्रशिक्षक जितेंद्र धुलिया भी मौजूद थे।

खेलवृत्ति योजना का उद्देश्य

खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा 19 वर्ष से कम उम्र के राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस वर्ष रतलाम जिले के इन होनहार 12 खिलाड़ियों को योजना का लाभ मिला है।

इन विजेताओं को मिला प्रोत्साहन

प्रथम स्थान: दो खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपए

द्वितीय स्थान: चार खिलाड़ियों को 8-8 हजार रुपए

तृतीय स्थान: छह खिलाड़ियों को 6-6 हजार रुपए

सम्मानित खिलाड़ी

प्रथम स्थान:

रणवीर मेव (शूटिंग)

बलराम मौर्य (कुश्ती)

द्वितीय स्थान:

भगत सिंह (बास्केटबॉल)

मोहित जोगचंद (बास्केटबॉल)

शिवम जाट (सॉफ्टबॉल)

देवेश शर्मा (एथलेटिक्स)

तृतीय स्थान:

काजल रजत (कुश्ती)

राधिका मौर्य (कुश्ती)

साक्षी रावल (कुश्ती)

जयप्रित सिंह सलूजा (हैंडबॉल)

मुस्कान बौरासी (रग्बी)

चहत कुंवर (वू-शू)


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!