“बा” है तो भरोसा है : और आ गए गुजरात के सीएम पटेल, नरेन्द्र भाई के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को बीमारू से बनाया बेमिसाल राज्य

Advertisements
Advertisements

रतलाम ग्रामीण भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में धामनोद में हुई जनसभा, विधायक मकवाना भी रहे मौजूद

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व मे मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बना दिया है। प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ से बढ़कर 3 लाख करोड़ हो गया है। अजा, अजजा एवं पिछडा वर्ग का बजट भी 1 हजार करोड़ से 64 हजार करोड़ तक पहुंचा है। प्रति व्यक्ति आय 700 रूपए से बढ़कर 1 लाख 40 हजार रूपए हो गई है, जो सिर्फ भाजपा ही कर सकती थी। मध्यप्रदेश मे फिर से भाजपा की सरकार बनाए और राज्य को विकसित एवं समृद्ध प्रदेश बनाने के संकल्प को पूरा करें।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20231107 WA0066

यह बात गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल ने रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामनोद में भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर के समर्थन मे आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि 18 वर्षो मे मध्यप्रदेश की पुरी तस्वीर बदल गई है। इस दौरान 5 लाख किमी की सड़के बनी है और विकास के चौतरफा कार्य हुए है। पटेल ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है और इसी बात को ध्यान मे रखते हुए हर परिवार के लिए केन्द्र एवं राज्य की योजनाएं बनी है। राष्ट्रहित मे भाजपा की पुनः सरकार बनना जरूरी है इसलिए 17 नवम्बर को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे अधिक से अधिक मतदान करें।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सभा के आंरभ मे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने स्वागत भाषण दिया। सभा को जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, जिला प्रवास प्रभारी गुजरात विधायक केयुर भाई रोकडिया, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना संबोधित किया। भाजपा के ग्रामीण प्रत्याशी मथुरालाल डामर ने मतदाताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प व्यक्त किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि आमसभा मे जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, उपाध्यक्ष हितेन्द्र सिंह भाटी, विधानसभा संयोजक कन्हैयालाल पाटीदार, सहसंयोजक अशोक पंड्या, नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश धाकड़, शबरी मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, धराड़ मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, बांगरोद मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र जाट, चन्द्रशेखर आजाद मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, पद्मा जायसवाल, विस्तारक हितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, समाजसेवी देवीलाल पाटीदार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईडा, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथु भाई गामड़ आदि मंचासीन रहे। संचालन प्रहलाद पाटीदार ने किया।
हेलीपेड पर हुआ स्वागत

IMG 20231107 WA0065

सभा से पूर्व मुख्यमंत्री  पटेल का हेलीपेड पर जिलाध्यक्ष लुनेरा, विधायक दिलीप मकवाना युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन आदि ने स्वागत किया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!