Ratlam : गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से हुआ ‘विद्यारंभ संस्कार’

- नर्सरी के नन्हे विद्यार्थियों ने ‘ॐ’ लिखकर की शिक्षा यात्रा की शुरुआत, अभिभावक बने ऐतिहासिक पल के साक्षी

Guru Ramdas Public School in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिक शिक्षा के सुंदर समन्वय का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रतलाम (Ratlam) के गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कक्षा नर्सरी के विद्यार्थियों के लिए ‘विद्यारंभ संस्कार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा के प्रथम चरण में प्रवेश करने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव के रंगों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव कशमीर सिंह, प्राचार्य सुनीता राठौर तथा प्राधानाध्यापिका पूनम गांधी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान श्री गणेश तथा माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। विद्यालय परिसर को फूलों एवं आकर्षक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह सांस्कृतिक और उत्सवमय बन गया।

पुष्पवर्षा से हुआ नन्हे विद्यार्थियों का स्वागत

20260627 150343

कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी के लगभग 50 विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने सहभागिता की। विद्यालय में प्रवेश करने वाले बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। बच्चों के चेहरों पर उत्साह और अभिभावकों के मन में गर्व का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था।

‘ॐ’ और स्वास्तिक बनाकर किया शिक्षा का शुभारंभ

विद्यारंभ संस्कार के अंतर्गत बच्चों ने तख्ती एवं कागज पर ‘ॐ’ तथा स्वास्तिक का अंकन कर अपनी औपचारिक शिक्षा यात्रा का शुभारंभ किया। भारतीय परंपरा के अनुसार यह संस्कार ज्ञान, सद्बुद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक माना जाता है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

विद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नन्हे छात्रों के स्वागत में मनोहारी सरस्वती वंदना एवं भक्ति-स्तुति की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और अधिक भावपूर्ण एवं गरिमामय बना दिया।

संस्कारों से जुड़ी रहे नई पीढ़ी : प्राचार्य

20260627 150301

इस अवसर पर प्राचार्य सुनीता राठौर ने कहा कि “विद्यारंभ संस्कार बच्चों को ज्ञान के पथ पर अग्रसर करने का पहला महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य है कि विद्यार्थी आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से भी जुड़े रहें।”

अभिभावकों की रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने बच्चों के जीवन के इस महत्वपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने। शिक्षकों एवं विद्वानों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

पाठ्य सामग्री, मोरपंख और पेंसिल भेंट कर किया सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप कक्षा नर्सरी का संपूर्ण पाठ्यक्रम, मोरपंख एवं पेंसिल प्रदान की गई। इसके पश्चात सभी बच्चों एवं अभिभावकों को फल एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया।

इनके कुशल संचालन में संपन्न हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का सफल संचालन नीलिमा उपाध्याय एवं रानू सकलेचा ने किया, जबकि रवीन्द्र कौर मठारू एवं ब्रिजेशलता वर्मा ने आभार माना। अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त स्टाफ ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!