Hawala Activity in Ratlam : कार में बोरे में भरकर नोट ले जा रहे मिजान खान को पुलिस ने पकड़ा

- 73.72 लाख मिले, पुलिस को लगातार करता रहा युवक गुमराह 

Advertisements
Advertisements
hawala activity in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिले में नई क्रेटा कार में नोटों से भरा बोरा लेकर जा रहे उमट पालिया के मिजान खान को पुलिस ने पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर नामली पुलिस ने कार रुकवाई और चेकिंग की तो पीछे वाली सीट के नीचे खाद का बोरा रखा था और उसमें नोटों की गड्डियां भरी थीं। दो स्थानीय व्यापारियों से मशीनें मंगवाकर नोट गिने तो 73 लाख 72 हजार 500 रुपए निकले।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम 6.30 बजे पंचेड़ फंटे पर घेराबंदी कर बिना नंबर की नई क्रेटा कार रुकवाई। उसमें ड्राइवर सीट के पास यूरिया खाद का प्लास्टिक का बोरा मिला। जिसमें 500 की 135, 200 की 15 और 100 की 32 गड्डियों के साथ 500 के 5 नोट मिले। गाड़ीचला रहे मिजान (30) पिता रईस खान निवासी उमट पालिया से पूछताछ की है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस को गुमराह करता रहा मिजाज

मिजान ने पहले पुलिस को बताया कि उसने जमीन बेची है और रजिस्ट्री करवाकर आ रहा है लेकिन रजिस्ट्री नहीं बता पाया। फिर उसने कहा कि जमीन बेचने का स्टाम्प लिखवाया है लेकिन स्टाम्प भी नहीं बता पाया। उसने पापा सादिक खान ने जमीन कुछ दिन पहले खरीदने और रुपए देना भी बताया लेकिन उसके दस्तावेज भी नहीं दे पाया। फिर बोला मैं सोना खरीदने सराफा बाजार रतलाम गया था लेकिन भाव नहीं जमा तो सोना खरीदे बिना ही आ गया। लेकिन जब उससे पूछा कि कौन से शोरूम में गया था तो कहने लगा मोबाइल पर बात हुई थी, अंदर नहीं गया। इस बेनामी धन के बारे में इनकम टैक्स विभाग और ईडी को मेल कर जानकारी दी है। रुपए जब्ती में रखे गए हैं। सूचना पर मिजान के चाचा इफ्तार खान और एडवोकेट महेंद्रसिंह सिसोदिया थाने पहुंचे।

हवाला के एंगल से जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि मिजान रुपए से जुड़े कोई भी दस्तावेज नहीं बता पाया है, इसलिए इसकी हवाले के रुपए होने की आशंका में भी जांच की जा रही है। वहीं मिजान के अभिभाषक महेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि मिजान ने कुछ दिन पहले प्रॉपर्टी बेची थी और वह गोल्ड खरीदने गया था लेकिन मामला नहीं जमा तो वापस लौट रहा था। पुलिस और इनकम टैक्स विभाग को प्रॉपर्टी बेचने के दस्तावेज पेश कर देंगे तो सारे रुपए वापस मिल जाएंगे। ये किसी तरह का बेनामी धन नहीं है।

नई कार मामू के बेटे जुबेर के नाम पर है

मिजान ने बताया कि जिस क्रेटा कार से रुपए मिले वह महीनेभर पहले खरीदी थी। यह कार उसके मामू के बेटे जुबेर निवासी देवास के नाम पर है। पुलिस सीटीटीवी फुटेज के जरिए कार के आने का रूट पता कर रही है। वहीं मिजान और उसके वकील को रुपए आने को सही सोर्स बताने के लिए कहा है। सूचना पर एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एएसपी राकेश पंद्रो नामली पुलिस थाने पहुंचे थे।

अभी कोई संतुष्टिपूर्ण दस्तावेज नहीं बता पाए

इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दी है। युवक ने जमीन बेचकर रुपए लाने की बात कही है। नकदी से जुड़े दस्तावेज मंगवाए हैं, जिनका सत्यापन किया जाएगा। फिलहाल शनिवार देर रात तक को वो कोई संतुष्टिपूर्ण दस्तावेज नहीं बता पाए। रुपए जब्ती में है। – राकेश पंद्रो, एएसपी, रतलाम (शहर)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!