जावरा कांड में आरोपियों के घर तोड़े : एसपी ने घटनास्थल पहुंच किया मुआयना, जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट

जावरा कांड में आरोपियों के घर तोड़े : एसपी ने घटनास्थल पहुंच किया मुआयना, जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट

Advertisements
Advertisements

– आरोपियों के परिजनों की मिन्नतें नहीं आई काम, अवकाश के दिन अमला पहुंचा कार्रवाई के लिए

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के जावरा में तीन दिन पूर्व भगवान श्री जागनाथ मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार शेष दो आरोपियों के घरों को रविवार के दिन जेसीबी से तोड़ा गया। आरोपियों के परिजन मकान नहीं तोडऩे की मिन्नते करते रहे, लेकिन कार्रवाई के आगे किसी की एक नहीं चली। सोमवार को बकरीद का त्योहार देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रविवार शाम करीब 5 बजे एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने जावरा पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मंदिर में गोवंश का सिर काटकर फेंककर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार नौशाद उर्फ हनुमान (40) पिता भूरे खां कुरैशी जूना कबाड़ा एवं शाहरुख (25) पिता अब्दुल सत्तार अरब साहब कॉलोनी स्थित घर पर अमला जेसीबी लेकर पहुंचा। इस दौरान क्षेत्र में काफी भीड़ भी जमा हो गई। एहतियात बतौर मौके पर जावरा एसडीएम राधा महंत, एसडीआोपी शक्तिसिंह चौहान, सीएसपी दुर्गेश आर्मो के साथ जावरा नगर पालिका का अमला मौके पर मुस्तैद बना रहा। गौरतलब है कि शुक्रवार रात मंदिर में गाय के बछड़े का सिर काटकर फेंकने के बाद जावरा में तनाव पनप गया था। हिंदू संगठनों ने उक्त घटना के विरोध में प्रदर्शन कर जावरा बंद कराकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार और उनके मकानों को तोडऩे की मांग की थी। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज खंगालने के बाद मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने वाले सलमान (24) पिता मोहम्मद मेवाती निवासी मेवातीपुरा और शाकिर (19) पिता शाहिद कुरैशी निवासी जेल रोड को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के पूछताछ में इन्होंने गोवंश का सिर काटकर देने वालों में शामिल आरोपी नौशाद उर्फ हनुमान (40) पिता भूरे खां कुरैशी जूना कबाड़ा और शाहरुख (25) पिता अब्दुल सत्तार अरब साहब कॉलोनी का नाम कबूला था। अभी तक गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ रासुका (एनएसए) राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई कर भेरुगढ़ जेल भेजा है। रविवार को जावरा में शेष दो आरोपियों के मकानों को तोडऩे की कार्रवाई के अलावा रविवार को जावरा नगर पालिका एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से नगर के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर संचालित मांस बिक्री दुकानों की जांच की। कई दुकानों पर लाइसेंस नवीनीकरण के दस्तावेज नहीं मिले। नवीनीकरण नहीं कराने व संचालन संबंधी अनियमित्ता पर 19 दुकानों को सील किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात

सोमवार को बकरीद के लिए दो अतिरिक्त बटालियन भी जिला पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। रतलाम जिले में सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात किया है। जावरा की घटना में लिप्त शेष दो आरोपियों के मकान तोडऩे की कार्रवाई जावरा नगर पालिका ने की है। सुरक्षा के तौर हमारे द्वारा फोर्स उपलब्ध कराया था। घटना में लिप्त चारों आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। – राहुल कुमार लोढ़ा, एसपी-रतलाम (मध्य प्रदेश)

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!