24.1 C
Ratlām
Friday, September 29, 2023

आयुष्मान हॉस्पिटल का शुभारंभ : सदैव मानवता की सेवा में कार्य करना चाहिए – राज्यपाल गहलोत

- Advertisement -

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
चिकित्सालय मानव सेवा का बेहतरीन उदाहरण होते हैं जहां से बीमार व्यक्ति स्वस्थ होकर खुशी लेकर लौटता है। सदैव मानवता की सेवा में कार्य करना चाहिए।

- Advertisement -
IMG 20230319 WA0288
कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यपाल थावरचंद गहलोत।

उक्त विचार की कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने रतलाम में आयुष्मान हॉस्पिटल का शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि रतलाम शहर सकारात्मक रूप से बदल रहा है। शिक्षा, चिकित्सा तथा अन्य सेवाओं की उपलब्धता में रतलाम अब अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रहा है। शहर में बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध है। विभिन्न क्षेत्रों में समग्र विकास और विकसित रतलाम की निश्चित रूप से  पूरे देश में अपनी एक विशेष पहचान स्थापित होगी।

- Advertisement -


जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने शुभकामनाएं देते हुए मानवता की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने की बात कही। रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, पूर्व विधायकजितेन्द्र गहलोत ने भी अपने उद्बोधन में शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, राजेंद्र सिंह लुनेरा, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के चेयरमैन भरत बैरागी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, सीएसपी हेमंत चौहान, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार तथा पाटीदार समाज के बड़ी संख्या में गणमान्यजन आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -
KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected by VandeMatram News