रतलाम में घायल की मौत: शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, टक्कर मारने वाले को बुलाने की मांग पर अड़े 

रतलाम में घायल की मौत: शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, टक्कर मारने वाले को बुलाने की मांग पर अड़े 

– डेढ़ घंटे के थाने घेराव के बाद माने ग्रामीण, पुलिस ने कहा आरोपी पर केस दर्ज

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रावटी क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव लेकर रावटी थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने टक्कर मारने वाले कार चालक को बुलाने और राहत राशि की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने समझाइश देकर करीब डेढ़ घंटे बाद मामला शांत कराया।

मृतक की पहचान अमरपुरा निवासी जीवन उर्फ जीवला मईड़ा (39) के रूप में हुई है। वह मंगलवार को पत्नी के साथ बाइक से नायन चौराहा की ओर जा रहा था, तभी एक कार ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह जीवन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे गांव न जाकर दोपहर 4 बजे रावटी थाने पहुंच गए। शव को पिकअप वाहन में रखकर थाने के बाहर जमकर विरोध किया। वे कार चालक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, सैलाना और बाजना थाने के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर अमरपुरा रवाना हुए। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन टक्कर मारने वाले को बुलाने की मांग कर रहे थे। उन्हें समझाया गया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार को जब्त कर लिया गया है और चालक पर केस दर्ज किया गया है। शासन की ओर से जो भी राहत राशि निर्धारित है, वह परिजनों को मिलेगी।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!