मदद की दरकार : मासूम गौरव का होना है चेन्नई में लिवर ट्रांसप्लांट, 2 दिन में जमा करवाने है 3 लाख

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम का 10 वर्षीय मासूम गौरव कांबले इस समय चेन्नई के अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट के लिए भर्ती है। गौरव का ऑपरेशन 25 लाख में होगा। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से जब यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया में आया तो काफी लोगों की मदद मिली। लोगों ने गौरव के माता-पिता की मार्मिक अपील पर दिल खोलकर मदद की और करीब 22 लाख रुपए इकट्ठा किये गए। गौरव का आने वाले 2 दिनों में लिवर ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन होना है। लेकिन अब भी मासूम गौरव के इलाज के लिए करीब 3 लाख रुपयों की और आवश्यकता है। गौरव के पिता अरुण कांबले ने मदद करने वाले लोगों को धन्यवाद दिया है। अरुण कांबले के साथ ही संस्थाओं ने लोगों से एक अपील और कि है। जिससे इलाज में कम पड़ रहे 3 लाख रुपयों का इंतजाम हो सके। सहयोग करने वाले व्यक्ति गौरव के पिता अरुण कांबले को मोबाइल नंबर 7987613769 पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा समाजसेवी अंशुमन सोनी से भी +918319749190 संपर्क कर सकते है।

आपको बता दे कि शहर के अंबेडकर नगर निवासी गौरव कांबले को बचपन से ही लीवर की बीमारी है। बीते 2 सालों से तबीयत बिगड़ने के बाद बड़ौदा और चेन्नई में मां-बाप ने कर्ज लेकर अपने बेटे का इलाज करवाया। लेकिन अब गौरव का लीवर 80% तक खराब हो चुका है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी जान बचाने के लिए लिवर ट्रांसप्लांट करना जरूरी है। गौरव की मां उसे लीवर डोनेट कर रही है। लेकिन लिवर ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के लिए 25 लाख रुपयों की जरूरत थी। जिसमें अब केवल 3 लाख रुपयों की और आवश्यकता है। समाजसेवी अंशुमन सोनी का कहना है कि यह राशि दो दिन में जमा करवाना होगी, तभी गौरव का इलाज शुरू हो सकेगा। गौरव के पिता अरुण कांबले जूते की दुकान पर सेल्समैन का काम करते है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!