माही की टूटी सांस : बोरवेल से बाहर निकालने के बाद जिंदगी से हार गई मासूम

Advertisements
Advertisements

– भोपाल में इलाज के दौरान मौत

राजगढ़/भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलिया में एक बड़ा हदसा हो गया है। रसोदा गांव में 5 साल की बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार नाना के यहां खेलने के दौरान माही भिलाला खुले बोरवेल में गिर गई थी। आठ घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बालिका को भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बता दें माही की खुले बोरवेल में गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।  बालिका को ऑक्सीजन देने का प्रयास किया गया। इस दौरान बालिका की आवाज बोर के अंदर से सुनाई दे रही थी। घटना की जानकारी लगने पर एसडीईआरएफ की टीम, कलेक्टर, एसपी व विधायक भी मौके पर पहुंच गए थे। पटाड़िया धाकड़ गांव के रहने वाले रवि भिलाला की पांच वर्षीय बच्ची अपने मामा-नाना के गांव पीपल्या रसोड़ा गई हुई थी। यहां पर बालिका के नाना इंदर भिलाला के खेत पर बोरवेल है। मंगलवार देर शाम को खेलने के दौरान बालिका उस खुले बोरवेल में जा गिरी। इसके बाद घटना की जानकारी बोड़ा थाना पुलिस को दी थी। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेस्क्यू के दौरान अधिकारियों से संपर्क में थे। इन तमाम प्रयास के बावजूद बालिका को नहीं बचाया जा सका। 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!