28.5 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

रतलाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर 2 वोट से जीते जयस के केशुराम निनामा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के निर्वाचित होने के बाद उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन हुआ। कांग्रेस, जयस व करणी सेना गठबंधन से मैदान में उतरे उम्मीदवार केशुराम निनामा 2 वोट से जीत हासिल कर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने।

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर सुबह से कोर्ट तिराहे पर गहमागहमी बनी रही। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से सत्यनारायण पाटीदार व जयस से केशुराम निनामा ने नामांकन दर्ज किया। सत्यनारायण पाटीदार को 7 व केशुराम निनामा को 9 मत मिले। इस प्रकार 2 मत से केशुराम निनामा ने जीत हासिल की। मालूम हो कि जिला पंचायत के 16 वार्ड में भाजपा समर्थित 7 सदस्य चुनाव जीते थे। वहीं जयस के 4, कांग्रेस के 3 और दो निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए।

इधर अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया के दौरान जयस का कोर्ट के सामने धरना और प्रदर्शन भी जारी रहा। जयस ने कहा अगर सभी 9 सदस्य बाहर नही आए तो वो अंदर आएंगे। जिला पुलिस प्रशासन से बरिकेट हटाने पर अड़ रहे थे। कांग्रेस के सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत एवं आलोट विधायक मनोज चावला कोर्ट के सामने सड़क पर बैठ गए थे।
बता दें कि इस चुनाव में राजनीति का नया समीकरण बना था, जिसमे कांग्रेस, जयस ने मिलकर रतलाम जिला विकास मंच का नाम दिया था। उसी विकास मंच से जयस के केशुराम निनामा को उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network