रतलाम में खाकी ने फिर कराया बवाल : फोरलेन पर भाजपा नेता से भिड़े दो पुलिसकर्मी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल से हंगामा

रतलाम में खाकी ने फिर कराया बवाल : फोरलेन पर भाजपा नेता से भिड़े दो पुलिसकर्मी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल से हंगामा

Advertisements
Advertisements

– महू-नीमच फोरलेन किया जाम, पुलिस पर मारपीट का आरोप,, दो सब इंस्पेक्टर लाइन अटैच

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले में एक बार फिर पुलिसकर्मियों ने बवाल मचाकर हंगामा खड़ा किया है। जिले के जावरा में पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने महू नीमच फोरलेन जाम कर दिया। जाम कारण सामने यह आया कि पुलिस ने चालानी कार्रवाई के दौरान भाजपा के पिपलौदा मंडल के कार्यसमिति सदस्य का चालान काट दिया था। चालान नहीं भरने पर पुलिस द्वारा जबरजस्ती  कर उसे गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। इसका एक वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया था।  कार्यसमिति सदस्य ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। देर रात एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने जावरा सिटी थाने के दो सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पिपलौदा भाजपा मंडल के कार्यसमिति सदस्य देवीलाल गुर्जर शाम करीब 7 बजे बाइक से रतलाम नाका से होकर गुजर रहे थे। नाका पर जावरा सिटी पुलिस वाहनों की जांच कर चालानी कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान देवीलाल गुर्जर को रोका गया। बताया जा ता है कि उन्होंने अपना वाहन नहीं रोका। बाइक भगाने की कोशिश की। तब पुलिस ने पकड़ कर रोका। इस दौरान उनके साथ परिवार की महिला भी थी। चालानी कार्रवाई को लेकर कहा सुनी हुई। पुलिस के साथ उनका विवाद हुआ। तब पुलिस पकड़कर अपने वाहन में बैठाने लगी। गुर्जर के साथ महिलाओं ने छोड़ने को कहा। पुलिस मानने के लिए तैयार नहीं थी। कुछ देर बाद गुर्जर को वहां से चले गए। लेकिन रात 7.30 बजे बड़ी संख्या में गुर्जर के समर्थक व ग्रामीण जावरा के रतलाम नाका पहुंच गए। फोरलेन पर जाम लगा दिया। रात 10 बजे तक पुलिस अधिकारी समझाते रहे। लेकिन ग्रामीण पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारे भी लग गई। फोरलेन से गुजरने वाले वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, डीएसपी अजय सारवान समेत बल भी मौके पर पहुंचा। कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण माने। रात 10 बजे जाम खुला। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि चालान काटने के दौरान कहासुनी हुई है। वीडियो देखा उसमें मारपीट जैसा कुछ नहीं है। चालान नहीं कटवाने पर पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की जा रही थी, जो कि गलत है। जावरा सिटी के एसआई दशरथ माली व हिरालाल परमार को लाइन अटैच कर दिया है। जांच के आदेश दिए है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!